बॉबी देओल का 'Hari Hara Veera Mallu'से पहला लुक (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बॉबी देओल ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज, सामने आया 'Hari Hara Veera Mallu' का पहला लुक, एक बार फिर दिखेगा एक्टर का जलवा

बॉबी देओल आज (27 जनवरी) को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' से पहला शेयर किया है। जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिला है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने और 'एनिमल' फेम एक्टर बॉबी देओल अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को फैंस के बीच पेश करते रहते हैं। वहीं एक्टर आज यानी 27 जनवरी को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें उनका एकदम अलग अवतार देखने को मिल रहा है।

दरअसल, पवन कल्याण अभिनीत 'हरि हर वीरा मल्लू' के निर्माताओं ने बॉबी देओल के 56वें ​​जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष पोस्टर जारी किया। सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर निर्माताओं ने एक पोस्टर साझा किया, जिसमें बॉबी देओल एक शानदार काले रंग की पोशाक में हैं और उन्होंने तलवार पकड़ा हुआ है। इस पोस्टर के साथ को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि, "अतुलनीय, चुंबकीय स्क्रीन उपस्थिति वाले व्यक्ति @thedeol को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! - टीम हरि हर वीरा मल्लू।"

एक्टर ने तेलुगु फिल्म में किया डेब्यू

आपको बता दें, बॉबी ने हाल ही में 'डाकू महाराज' से तेलुगु में डेब्यू किया, जहां उन्होंने नंदामुरी बालकृष्ण, उर्वशी रौतेला और प्रज्ञा जायसवाल के साथ अभिनय किया। फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया था। कृष जगरलामुडी द्वारा निर्देशित 'हरि हर वीरा मल्लू' तेलुगु सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इससे पहले दिन में, अभिनेता के बड़े भाई सनी देओल ने बॉबी को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए उनके साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लिया।

फोटो में दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस कैप्शन में सनी देओल ने लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे छोटे भाई मेरे भगवान बॉबी।" बॉबी देओल, जो बॉलीवुड में एक प्रमुख व्यक्ति बने हुए हैं। वहीं साल 2023 की फिल्म 'एनिमल' में अपनी भूमिका निभाकर करियर के अलग मोड़ पर पहुंचे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आए थे। हालांकि, एक्टर का फिल्म में एक नकारात्मक किरदार था। लेकिन इसके बावजूद उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान