फिल्म 'ब्लास्ट' ने ओपनिंग डे पर मचाया बवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Blast Opening Day Collection: 'ब्लास्ट' ने ओपनिंग डे पर मचाया बवाल, पहले दिन ही कमाई करोड़ों के पार

Blast Collection Day 1 News: तमिल फिल्म 'ब्लास्ट' ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई की है। अर्जुन सरजा और प्रीति मुखुंधन की फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यति सिंह

Blast Collection Day 1 Update: 28 मई 2026 यानी कल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्लास्ट' ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। फिल्म में अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रति मुखंधन जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। मध्यम बजट में बनी ये फिल्म को रिलीजिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पोंस मिला था।

डेब्यूटेंट सुभाष के राज के निर्देशन में बनी फिल्म ब्लास्ट में प्रीति मुखंधन और अभिरामी मुख्य रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार साउथ की फिल्म ब्लास्ट ने पहले ही दिन करोड़ों की कमाई की है। एक्टर सिलंबरासन टीआर की लोकप्रियता के कारण ही फिल्म का लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है।

ब्लास्ट ने बॉक्स ऑफिस पर किया पहले दिन ब्लास्ट

खबरों के मुताबिक ब्लास्ट ने भारत में रिलीज के पहले दिन फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 1 करोड़ रुपये का रहा। फिल्म को पूरे देश में 1,022 शो पर दिखाया गया। अगर फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 26 प्रतिशत रही। जिसमें तमिलनाडु फिल्म का सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है। एजीएस एंटरटेनमेंट के सपोर्ट में बनी फिल्म ब्लास्ट के एक्शन सीक्वेंस, मजेदार कहानी और अर्जुन सरजा की जबदस्त एक्टिंग ने लोगों का ध्यान अपने ओर खींचा है।

तमिलनाडु बना फिल्म ब्लास्ट का सबसे बड़ा मार्केट

फिल्म ब्लास्ट की रिलीजिंग की कमाई में सबसे बड़ा सपोर्ट उन्हें तमिलनाडु से मिला है। खबरों के अनुसार फिल्म ने सिर्फ तमिलनाडु से ही ग्रॉस कलेक्शन 95 लाख का दर्ज किया। इसके अलावा 10 लाख रुपये केरल से, तो 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से लगभग 1 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि बाकी दो राज्यों से कुल मिलाकर 2 लाख की कमाई की है।

फिल्म में मौजूद दमदार स्टारकास्ट

साउथ सिनेमा की फिल्म ब्लास्ट में धमाकेदार एक्टर अर्जुन के साथ प्रीति मुखुंधन और अभिरामी ने मुख्य किरदार निभाया है। बता दें कि फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट के निर्देशन में बनी है। वहीं सोशल मीडिया पर ब्लास्ट फिल्म को लेकर अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

फिल्म ब्लास्ट की कहानी एक मिडिल क्लास मार्शल आर्ट्स फैमिली के आस-पास घूमती है। जिसे कमजोर लोगों की मदद के लिए ट्रेन किया जाता है। अभिनेता अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट के रिलीज के साथ अभिनेता सूर्या की फिल्म करुप्पू, रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी और मोहनलाल की दृश्यम के साथ टक्कर लेनी पड़ रही है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें