Bigg Boss 20 Kaashvi Hiranandani Lashes Out Scout OP and Love Gill: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज का वीकेंड का वार एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। पिछले कई दिनों से स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता सुर्खियों में है।
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार पर रोहित शेट्टी ने भी लव और स्काउट के भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सवाल उठाएं थे। अब अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी उनके व्यवहार पर नाराजगी जताती नजर आ रही हैं।
बिग बॉस 20 के मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में रोहित शेट्टी, काश्वी का स्वागत करते हैं। शो में आते ही वह स्काउट और लवप्रीत से उनके रिश्ते को लेकर सवाल करने लगती हैं। काश्वी स्काउट से कहती हैं कि कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय? आपके हर टच, हर चीज पर जूम इन किया जाता है। इसके बाद वह रोहित शेट्टी से इजाजत लेकर लव से पूछती हैं कि क्या वह घर के बाहर भी अपने मुंहबोले भाइयों के साथ इसी तरह रहती हैं।
जिसके रिएक्शन में लव कहती है कि उनके लिए यह सामान्य है, क्योंकि उन्हें दर्द हो रहा है। वहीं, स्काउट अपनी दोस्ती को लेकर सफाई देते हुए कहते हैं कि लव घर में उनका ख्याल रखती हैं और उनके साथ उन्हें घर जैसा सुकून मिलता है।
इस प्रोमो में काश्वी स्काउट से सवाल करती है कि वो उनकी तुलना लव से कैसे कर सकते है? जिसके बाद स्काउट अपनी सफाई देते है कि लव उनका ख्याल रखती है। जिसके बाद काश्वी कहती है कि अगर आपको घर वाली फीलिंग ही चाहिए थी, तो आपको घर पर ही बैठना था।
आपके इस व्यवहार के चलते मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही है। अगर आपको सच में मेरे लिए इज्जत है, तो प्लीज अपनी हद में रहिए और लव के साथ रिश्ता तोड़ दीजिए।
इससे पहले वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने भी स्काउट और लवप्रीत की दोस्ती पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दोनों से कहा था कि घर के अंदर उनके रिश्ते को जिस तरह पेश किया जा रहा है, बाहर से वह वैसा नजर नहीं आता।
जब दोनों ने अपनी ओर से सफाई देने की कोशिश की, तो रोहित ने बताया कि वह पूरे हफ्ते के एपिसोड देखने के बाद इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। उनके अनुसार, बाहर दोनों को लेकर हो रही चर्चाओं के आधार पर उन्होंने यह सवाल उठाए।