बिग बॉस 20 सलमान खान और आसिफ खान  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: वीकेंड के वार पर सलमान खान ने लगायी आसिफ की क्लास, आखिर कौन होगा इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान आसिफ खान को लव गिल के साथ हुए विवाद पर फटकार लगाते नजर आ सकते हैं। वहीं, कम वोट मिलने के कारण अमन गांधी के एविक्शन की खबरें भी चर्चा में हैं।

अपूर्वा नायक

Bigg Boss 20 Salman Khan Vs Asif Khan: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में वीकेंड का वार एपिसोड इमोशंस और धमाके से भरपूर रहने वाला है। इस वीकेंड के वार में सलमान खान फिर से एक बार शो के कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाते हुए नजर आएंगे।

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में फिर से एक बार सलमान खान का आक्रामक रवैया देखने मिल सकता है। सलमान खान फिर से एक बार वीकेंड के वार एपिसोड में घर वालों को पाठ पढ़ाते हुए नजर आने वाले है।

आसिफ की लगी क्लास

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट आसिफ खान को जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आने वाले हैं। सलमान खान आसिफ खान की बदतमीजी को लेकर उनसे सवाल पूछते हुए दिखे। जिसके बाद भी आसिफ की बदतमीजी रुकती नहीं है, जिसके बाद सलमान का पारा चढ़ता हुआ नजर आता है।

लव गिल का हुआ बुरा हाल

इस हफ्ते आसिफ खान की लव गिल के साथ हुई लड़ाई के बाद सलमान खान ने इस वीकेंड के वार एपिसोड में इस मुद्दे को उठाया। जिसके बाद सलमान खान ने लव गिल को सपोर्ट किया। जिसे देखकर लव गिल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

अमन गांधी होंगे शो से एलिमिनेट

क्योंकि सास भी कभी बहू थी से हर घर में पहचान बनाने वाले अमन गांधी इस हफ्ते बिग बॉस के घर के बाहर हो सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कम वोटों के चलते अमन गांधी बिग बॉस के घर के बेघर होने वाले है। उनका बिग बॉस का सफर सिर्फ 45 दिनों में ही खत्म हो गया है।

नकुल ढूल हुए थे शो से बाहर

इसके पहले कंटेंट क्रिएटर गूल्लू उर्फ कुशल तंवर से हाथापाई के चलते बिग बॉस के घर के एविक्ट हो गए थे। नकुल ढूल पहले ही दिन बिग बॉस के घर से आउट हो गए थे। नकुल ढूल शो के नियमों का उल्लंघन करने के चलते मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

अब दर्शकों की नजरें वीकेंड का वार पर टिकी हैं। सलमान खान आसिफ खान और लव गिल के विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं और अमन गांधी के एविक्शन की खबरों में कितनी सच्चाई है, यह आधिकारिक एपिसोड और शो की घोषणा से स्पष्ट होगा।

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश