सलमान खान और स्काउट ओपी (सौ. Instagram @jiohotstarreality)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी और गूल्लू पर भड़के सलमान खान, लव गिल का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 20 Weekend Ka Var: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा देखने को मिलेगा। वो स्काउट ओपी और गुल्लू को फटकार लगाते नजर आएंगे। वहीं, लव गिल के एविक्शन की खबर ने भी हलचल मचा दी है।

अपूर्वा नायक

Bigg Boss 20 Salman Khan Bashed Scout OP: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज का एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस के इस सीजन में पहली बार सलमान खान किसी कंटेस्टेंट पर इतना भड़कते हुए नजर आ रही है।

बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने इस वीकेंड का वार पर शो के कंटेस्टेंट्स स्काउट ओपी, कनिका मान और गूल्लू की जमकर क्लास लगायी है। साथ ही सलमान खान ने काजी तौकीर को भी लव गिल से माफी मांगने के लिए कहा है।

सलमान खान ने लगायी कनिका मान की क्लास

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कनिका मान की जमकर क्लास लगायी है। लव डे वाले मामले में सलमान खान ने कनिका मान पर लव गिल को भड़काने का आरोप लगाया है। हालांकि कनिका सलमान खान के इस आरोप पर रिएक्ट करती है, तो सलमान खान का पारा चढ़ जाता है। सलमान के इस गुस्से को देखकर कनिका की बोलती बंद हो जाती है।

सलमान खान का चढ़ा पारा

सलमान खान अपना आपा खो बैठते हैं जब वे घर वालों के सामने गुल्लू और स्काउट ओपी की बातचीत का पर्दाफाश करते हैं और उन्हें आईना दिखाते हैं। सलमान उनके इनकार पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि जब उन्होंने पहले उनके बर्ताव की ओर इशारा किया था, तब दोनों कंटेस्टेंट्स ने इसे मानने से मना कर दिया था। लेकिन अब, वे खुद ही सब कुछ कबूल कर रहे हैं! सलमान इसलिए भी बहुत गुस्से में हैं क्योंकि

यह पूरी बातचीत एक लड़की के चरित्र के बारे में है। इस बातचीत के बाद, लव गिल फूट-फूट कर रो पड़ती हैं। सलमान स्काउट ओपी के दोहरेपन पर भी सवाल उठाते हैं और पूछते हैं कि एक तरफ वह काशवी को सबकी बहन कहता है और दूसरी तरफ किसी दूसरी लड़की के बारे में ऐसी बातें करता है।

लव गिल का होगा शॉकिंग एविक्शन

बिग बॉस से जुड़े स्पॉइलर में ये बात बतायी जा रही है कि इस हफ्ते वीकेंड का वार पर लव गिल का शॉकिंग एविक्शन हो गया है। फिलहाल ये अभी पता नहीं चला है कि लव गिल सच में बिग बॉस हाउस से एविक्ट हुई है या फिर वो किसी सीक्रेट रूम में गई है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा