Highlights
लव-स्काउट की बॉन्डिंग पर रोहित शेट्टी ने उठाए सवाल
रोहित ने स्काउट के लव के पैर, हाथ और गर्दन की मसाज करने पर सवाल उठाए।
नए प्रोमो में रोहित दोनों को उनके बर्ताव के बारे में समझाते नजर आए।
Bigg Boss 20 Latest Episode: छोटे पर्दे के सबसे फेमस और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 20 का हर वीक नए खुलासे और हंगामे लेकर आता है। इस बार दर्शकों के लिए वीकेंड का वार बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि शो के रेगुलर होस्ट सलमान खान की जगह जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कमान संभाली है।
बिग बॉस शो के सामने आए नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इस बार रोहित शेट्टी का गुस्सा घर के 2 सदस्यों पर फूटा है जो खुद को भाई-बहन बताते हैं लेकिन उनकी हरकतें कुछ और ही कहानी बयां करती हैं।
बिग बॉस 20 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट लवप्रीत कौर गिल उर्फ लव और स्काउट के बीच की बॉउंड्री को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। दोनों हमेशा से एक-दूसरे को भाई-बहन होने का दावा करते आए हैं, लेकिन बिग बॉस 20 घर के अंदर की उनकी कुछ क्लिप्स ने दर्शकों और मेकर्स दोनों को चौंका दिया है।
अभिनेता सलमान खान ने भी पिछले एपिसोड्स में इस मुद्दे पर हल्का सा इशारा किया था, लेकिन इस बार बात काफी आगे बढ़ गई। जब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली, तो उन्होंने इस मामले पर किसी भी तरह की लीपापोती करने के बजाय सीधे तौर पर दोनों से जवाब तलब करने का फैसला किया।
बिग बॉस 20 के सामने आए प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी दोनों कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर किस कदर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर दोनों को लताड़ लगाते हुए कहा कि जिस तरह से वे नजदीक आते हैं और कंबल के अंदर हरकतें होती हैं, वह कैमरे पर बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रहा है।
होस्ट रोहित शेट्टी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जब एक तरफ लेटकर पैर दबाने की बात होती है और उसके बाद कंबल के अंदर हाथ जाने पर जो अजीब आवाजें आती हैं, उससे उनका रिश्ता संदेह के घेरे में आ जाता है। उन्होंने दोनों को साफ शब्दों में समझाया कि दर्शक सब कुछ बहुत गौर से देख रहे हैं।