बिग बॉस 20 सलमान खान  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Salman Khan ने रिलीज किया बिग बॉस 20 का प्रोमो, जानें किस और इशारा कर रहा है सलमान का तथास्तु

Bigg Boss 20 को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है। सलमान खान फिर से एक बार बिग बॉस के 20वें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आने वाले है। शो से जुड़े प्रोमो में सलमान ने तथास्तु और करण-अर्जुन को लेकर चर्चा की है।

अपूर्वा नायक

Bigg Boss 20 New Promo: नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो लॉकअप का क्रेज अब फैंस के सिर से उतर गया है। जल्द ही कलर्स चैनल पर बिग बॉस का सीजन 20 आने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बिग बॉस 20 का एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस प्रोमो में सलमान ने शो के अगले सीजन को लेकर कुछ हिंट दिए हैं।

सलमान खान की होगी धमाकेदार वापसी

बिग बॉस 20 का प्रोमो सामने आते ही ये पता चल गया है कि जल्द ही सलमान खान की छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी होने वाली है। हालांकि इस प्रोमो में सलमान खान ने बिग बॉस के घर की एक झलक भी दिखायी है।

क्या है तथास्तु ट्विस्ट?

प्रोमो में सलमान खान बताते हैं कि इस बार घर के सभी कंटेस्टेंट्स को ‘तथास्तु’ मिलेगा। हालांकि, इसका वास्तविक मतलब क्या होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का मानना है कि यह कोई विशेष पावर या इच्छा पूरी करने वाला गेम मैकेनिज्म हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किस और इशारा कर रहा सलमान का तथास्तु?

बिग बॉस 20 के इस प्रोमो में सलमान खान तथास्तु कहते हुए नजर आए हैं। सलमान खान के इस एक शब्द ने ऑडियंस को एक्साइटेड कर दिया है कि बिग बॉस की इस बार की थीम क्या होने वाली है। हालांकि सलमान का तथास्तु कहीं ना कहीं ये इशारा कर रहा है कि इस बार भी शो में कंटेस्टेंट की जोड़ी देखी जा सकती है।

‘करण अर्जुन’ कनेक्शन बना चर्चा का विषय

प्रोमो में शो का करण अर्जुन कनेक्शन भी चर्चा में है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार घर की थीम या कुछ टास्क फिल्म करण अर्जुन से प्रेरित हो सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ कयास हैं और मेकर्स ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

6 सितंबर से होगी शुरुआत

मेकर्स पहले ही इशारा कर चुके हैं कि ‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण 6 सितंबर से शुरू होगा और एक बार फिर सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। नए प्रोमो के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना