बिग बॉस 20 लव गिल और कनिका मान (सौ. Instagram @jiohotstarreality)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में झलका लव गिल का दर्द, कनिका और गूल्लू ने लगाया माही विज पर फेक होने का इल्जाम

Bigg Boss 20 Updates: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री के बाद रिश्तों में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव गिल भावुक हो गईं, वहीं स्काउट-मनीष की बहस की भी चर्चा में हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • लव गिल का टूटा दिल, फूट-फूटकर रोईं

  • स्काउट ओपी और मनीष गोयल में जोरदार बहस

  • कनिका मान ने माही विज पर लगाए आरोप

Bigg Boss 20 Love Gill Emotional: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में वीकेंड के वार से अब तक इमोशंस का रोलर कोस्टर देखने के लिए मिल रहा है।

स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी के वीकेंड का वार में लव गिल पर लगाएं गए इल्जामों के चलते वो पूरी तरह टूट गई है।

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में गेमर और यूट्यूबर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के दस्तक देने के बाद से घर का माहौल काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। काशवी के द्वारा अपने बॉयफ्रेंड की क्लास लगाने जाने के बाद से स्काउट और लव गिल की दोस्ती में दरार नजर आने लगी है।

लव गिल का टूटा दिल

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में प्रोमो में लव गिल को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउट ओपी की बेरुखी देखकर लव अपने दर्द को छुपा नहीं पाती है और सभी घरवालों के सामने टूट जाती है। वो घरवालों के सामने इस बात को स्वीकार करती है कि उसने दिल से स्काउट को भाई माना था।

स्काउट ओपी और मनीष के बीच हुई लड़ाई

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, सभी कंटेस्टेंट अपनी-अपनी राय रखते हुए नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करते है। हालांकि इस नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान स्काउट ओपी और एक्टर मनीष गोयल के बीच जोरदार बहस होती हुई नजर आ रही है।

कनिका और गूल्लू ने उठाएं माही पर सवाल

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में कनिका मान और गूल्लू के बीच माही विज को लेकर बात होती हुई दिख रही है। इस प्रोमो में कनिका मान को कहते हुए सुना गया है कि माही ने हर उस इंसान को सेफ रखा जिसने माही की हां में हां मिलायी है, खासकर उदिति सिंह और यंग डीएसए। हालांकि इस प्रोमो में माही भी कनिका मान और गूल्लू को लेकर बात करती हुई दिखी है। इसके अलावा कनिका ने माही पर नकली होने का इल्जाम लगा दिया है। साथ ही कनिका ये भी कहती है कि माही और यंग की दोस्ती पर तो रिसर्च होनी चाहिए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी के सिर पर इस हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी