बिग बॉस 20  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में छिड़ेगी कप्तानी की जंग, वीकेंड का वार पर नहीं आएंगे सलमान खान

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में कप्तानी के लिए म्यूजिक चेयर टास्क होगा, जबकि वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी होस्टिंग करते नजर आएंगे। वहीं, माही विज की कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

अपूर्वा नायक

Bigg Boss 20 Captaincy Task: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। आज बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के बीच कप्तानी को लेकर जंग छिड़ती हुई नजर आने वाली हैं।

बिग बॉस 20 के घर में आज कैप्टनसी टास्क होने वाला है। इस टास्क में बिग बॉस ने कैप्टन चुनने के लिए म्यूजिक चेयर गेम का खेलने का फैसला लिया है। हालांकि इस मजेदार टास्क में भी घरवाले आपस में एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिख रहे हैं।

आज होगा कैप्टनसी टास्क

बिग बॉस 20 के घर में आज कैप्टनसी टास्क होने जा रहा है। जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में कप्तानी के चुनाव के लिए म्यूजिक चेयर टास्क से घरवालों को कप्तान चुनने का मौका मिलेगा। इस प्रोमो वीडियो में इस मजेदार टास्क में भी घरवालों के बीच के मतभेद सामने आए हैं। इस टास्क में मैरी कॉम ने खुलकर अपनी बात रखी है। इसके अलावा आसिफ खान और अरिश्फा खान भी एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे वीकेंड का वार

बिग बॉस 20 में इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड काफी शानदार होने वाला है। इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करते हुए नजर आने वाले है। सलमान खान किसी कारण के चलते इस हफ्ते शो होस्ट करते हुए नहीं नजर आने वाले है।

माही विज बनेगी कप्तान

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते टीवी एक्ट्रेस माही विज कप्तानी की दावेदारी में सबसे ऊपर पहुंचती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते माही विज कप्तान बन सकती हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या माही के कैप्टन बनने के बाद उनका गेम सुधरता है या नहीं?

बिग बॉस 20 Vs राइज एंड फॉल

अगर टीआरपी चार्ट की बात की जाएं, तो इस हफ्ते राइज एंड फॉल 2 के मुकाबले में बिग बॉस 20 टीआरपी की रेस में आगे निकल चुका है। जहां इस हफ्ते कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस टीआरपी के मामले में पहले नंबर पर आ गया है, तो वहीं राइज एंड फॉल भी इस मामले में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत