पिता की आवाज सुनकर फूट-फूटकर रोईं आम्रपाली दुबे
अरिश्फा के हाथ में आम्रपाली का फैमिली मैसेज सुनने का फैसला
फैमिली टास्क के बीच अरिश्फा खान बनीं बिग बॉस की नई कैप्टन
Amrapali Dubey Emotional in Bigg Boss 20: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में ये हफ्ता काफी इमोशनल होने वाला है। जहां शो में सभी कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार वालों का मैसेज सुनने का मौका मिलने वाला है। हालांकि ये टास्क इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि इस टास्क में घर के सभी सदस्यों को सामने वाले कंटेस्टेंट के लिए अपनी एक लाइफ गंवानी होगी।
बिग बॉस में इस हफ्ते संदेशें आते है टास्क देखने के लिए मिलने वाला है। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों के ऑडियो मैसेज सुनने का मौका मिल सकता है। इस टास्क के लिए फ्लोर में मौजूद सदस्य को जिस कंटेस्टेंट के घरवालों का मैसेज आया है उसके लिए अपनी लाइफ त्यागना था।
बिग बॉस में इस हफ्ते काफी ड्रामा देखने मिलने वाला है। आज के इस टास्क में अरिश्फा का दिल टूटता हुआ नजर आने वाला है। क्योंकि माही ने अरिश्फा के फैमिली से आए मैसेज की कैसेट को तोड़ने का फैसला लिया है। माही विज के इस फैसले के बाद अरिश्फा का दिल बुरी तरह से टूट जाता है। अपनी टूटी हुई कैसेट को देखकर वो काफी रोती भी है। हालांकि इस मौके पर काजी तौकीर और उदिति सिंह उसे संभालते हुए देखे जा सकते हैं।
जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। संदेशे आते है टास्क में आम्रपाली दुबे अपने पापा की आवाज को सुनकर काफी भावुक हो जाती है। आम्रपाली दुबे अपने घरवालों का मैसेज सुन पाएंगी या नहीं ये फैसला अरिश्फा खान को लेने का मौका मिला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरिश्फा आम्रपाली के लिए अपनी एक लाइफ कुर्बान करती है या नहीं?
इस फैमिली टास्क में अरिश्फा खान ही एकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थी, जिसे फैमिली मैसेज नहीं मिला था, इसलिए बिग बॉस ने उसे एक खास दिवाली गिफ्ट देने का फैसला लिया। बिग बॉस ने अरिश्फा का नाम डायरेक्ट कैप्टेंसी के लिए चुना। इसके लिए घरवालों को एक एक्टिविटी करनी थी, जिसमें उन्हें दो दरवाजों में से एक चुनने के लिए कहा गया। अगर वे चाहते थे कि अरिशफा कैप्टन बने तो 2X कमरा, और अगर वे नहीं चाहते तो दरवाजा नंबर X। सभी ने अरिशफा के पक्ष में वोट किया