गौरव खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अनुपमा की TRP पर पहली बार खुलकर बोले गौरव खन्ना, कहा- ‘जो हूं, अनुज कपाड़िया की वजह से हूं’

Gaurav Khanna Interview: ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने बिना ड्रामा और झगड़े शो जीतकर इतिहास रच दिया। फिनाले की रिकॉर्ड टीआरपी और ‘अनुपमा’ से मिले सपोर्ट पर उन्होंने खुलकर बात की।

स्नेहा मौर्या

Gaurav Khanna Reacts For Anupamaa TRP: ‘बिग बॉस 19’ के विजेता बने गौरव खन्ना ने वो कर दिखाया, जो आज तक बहुत कम कंटेस्टेंट्स कर पाए। उन्होंने यह साबित कर दिया कि शो जीतने के लिए सिर्फ लड़ाई-झगड़ा, चीख-पुकार और दिखावटी ड्रामा जरूरी नहीं होता। शांत दिमाग, स्ट्रैटेजी और समझदारी के दम पर भी ट्रॉफी घर लाई जा सकती है।

शो की शुरुआत में भले ही गौरव खन्ना का गेम थोड़ा स्लो नजर आया हो, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, उन्होंने ऐसी पकड़ बनाई कि फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका कंसिस्टेंट और क्लियर गेम प्लान ही उन्हें फिनाले तक ले गया और आखिरकार ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी उनके नाम हो गई।

फिनाले की रिकॉर्ड टीआरपी पर क्या बोले गौरव?

हाल ही में इंडियन फोरम को दिए इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने शो के फिनाले की जबरदस्त टीआरपी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,“मुझे बहुत खुशी हुई जब मैंने पढ़ा कि बिग बॉस के फिनाले की टीआरपी ने बाकी सारे टीवी शोज को पीछे छोड़ दिया।” गौरव ने आगे जो बात कही, उसने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने बताया कि जिस शो को टीआरपी में पीछे छोड़ा गया, वह उनका ही पुराना शो ‘अनुपमा’ था। गौरव ने कहा कि “ये मेरे लिए डबल खुशी वाली बात थी, क्योंकि उस शो ने मुझे बहुत सपोर्ट दिया है,”

‘अनुज कपाड़िया’ से मिली पहचान का क्रेडिट

गौरव खन्ना ने अपनी सफलता का बड़ा श्रेय राजन शाही के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ को दिया। उन्होंने कहा कि आज वह जहां भी हैं, वहां तक पहुंचने में अनुज कपाड़िया के किरदार का सबसे बड़ा हाथ है। गौरव ने बताया कि “सबसे पहले वहीं लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया। उसी के बाद मैंने ‘सेलेब्रिटीज मास्टरशेफ’ जीता और फिर बिग बॉस की ट्रॉफी मेरे घर आई।”

फैंस के प्यार को बताया असली ताकत

अपनी जीत को लेकर गौरव ने आभार जताते हुए कहा कि वह बेहद खुश और आभारी हैं। उन्होंने कहा कि “अभी आगे और भी बड़े काम करने हैं। बिग बॉस मेरे लिए खत्म हो गया है, लेकिन बिग बॉस से मिला प्यार जिंदगी भर मेरे साथ रहेगा।” गौरव खन्ना की यह जीत न सिर्फ उनके करियर का बड़ा माइलस्टोन है, बल्कि यह भी दिखाती है कि रियलिटी शोज में सच्चाई, धैर्य और समझदारी आज भी जीत दिला सकती है।

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?