बिग बॉस 19 की ग्लैम क्वीन तान्या मित्तल कितनी अमीर 
मनोरंजन

बिग बॉस 19 की ग्लैम क्वीन तान्या मित्तल कितनी अमीर, जानें उनकी कुल कमाई और नेटवर्थ

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Income: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी साड़ियों और ओवर-द-टॉप स्टाइल स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहीं। वह हर महीने लगभग 6 लाख रुपये कमाती हैं।

सोनाली झा

Tanya Mittal Net Worth: ‘बिग बॉस 19’ में शुरुआत से ही अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी साड़ियां और शान ओ शौकत के किस्सों से सुर्खियों में रहने वाली तान्या मित्तल ने सबका ध्यान खींचा है। शो में जब उन्होंने बताया कि वो घर में 800 साड़ियां लेकर आई हैं और हर दिन 3 बार साड़ी बदलेंगी, तब घरवाले और दर्शक दोनों दंग रह गए थे। तान्या ने खुद को “बदलावा प्रेमी” बताया और जल्द ही शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन गईं।

कुछ लोग उनकी लाइफस्टाइल को ओवर द टॉप कहते हैं तो कुछ उनकी कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी के दीवाने हो गए। तान्या ने शो में दावा किया कि वो ताज महल के पीछे कॉफी पीती हैं, उनके 150 बॉडीगार्ड हैं, और वो 7 स्टार होटल जैसी जिंदगी जीती हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल हमेशा से चर्चा में रहा कि क्या तान्या वाकई उतनी ही अमीर हैं, जितना वो खुद को बताती हैं।

सोशल मीडिया क्वीन हैं तान्या

तान्या मित्तल सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। फेसबुक और यूट्यूब पर भी उनका बड़ा फैन बेस है। यही डिजिटल पॉपुलैरिटी उनकी सबसे बड़ी कमाई का स्रोत है। रिपोर्ट्स के अनुसार तान्या मित्तल हर महीने लगभग 6 लाख रुपये कमाती हैं। उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा ब्रांड कोलैबोरेशन, विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन और फैशन बिजनेस से आता है।

कितनी है नेटवर्थ

तान्या की कुल नेटवर्थ लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास लग्जरी कारें, एक्सक्लूसिव डिजाइनर साड़ियां, महंगी जूलरी और प्रीमियम लाइफस्टाइल आइटम मौजूद हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि तान्या ने सिर्फ 19 साल की उम्र में अपना ब्रांड ‘हैंडमेड लव बाय तान्या’ शुरू किया था। इस ब्रांड के जरिए वो साड़ियां, हैंडबैग और अन्य फैशन एसेसरीज बेचती हैं।

तान्या मित्तल की पॉपुलैरिटी

तान्या मित्तल का बिजनेस सोशल मीडिया के कारण तेजी से बढ़ा और आज ये उनकी बड़ी कमाई का आधार है। ‘बिग बॉस 19’ ने तान्या की पॉपुलैरिटी को और भी बढ़ा दिया है। शो में उनका ग्लैमरस अंदाज़ और अमीरी के किस्से एक ओर जहां मनोरंजन का तड़का लगाते हैं, वहीं यह भी दिखाते हैं कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आज के दौर में कैसे करोड़ों की कमाई कर सकते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी