प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्रणीत मोरे ने दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन, कहा- गौरव ही था बिग बॉस ट्रॉफी का सही हकदार

Pranit More Interview: बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद फाइनलिस्ट प्रणीत मोरे ने अपनी जर्नी और गौरव खन्ना की जीत पर दिल जीत लेने वाला रिएक्शन दिया। ऐसे में चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

Pranit More Share BB19 Journey: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले इस बार बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना, अरमान मलिक और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने पूरे सीजन में शानदार परफॉर्म किया। फिनाले के बाद प्रणीत ने अपने अनुभव और घर के भीतर के संघर्षों को लेकर खुलकर बातचीत की।

प्रणीत मोरे लंबे समय से स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपनी पहचान बनाते आ रहे हैं। अपनी हाजिरजवाबी और मजेदार जोक्स के लिए फैंस के बीच वे बेहद पसंद किए जाते हैं। हालांकि, बिग बॉस जैसे हाई-प्रेशर शो में रहना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि वे स्वभाव से काफी इंट्रोवर्ट हैं, इसलिए शुरुआत में घरवालों से घुलने-मिलने में काफी दिक्कत हुई।

प्रणीत मोरे ने बिग बॉस 19 की जर्नी पर की खुलकर बात

उन्होंने कहा, “शो की शुरुआत में माहौल मेरे लिए भारी था। कई बार मुझे समझ ही नहीं आता था कि लोग इतने नेगेटिव क्यों हो रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे मुझे बाहर से मिल रहा प्यार और वोट्स के बारे में पता चलता गया, मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ता गया।”

प्रणीत ने बिग बॉस और स्टैंडअप के बीच बड़ा फर्क बताया। उनके मुताबिक, स्टैंडअप में कलाकार शो खत्म होते ही अपने स्पेस में लौट आता है, लेकिन बिग बॉस में 24 घंटे कैमरे के सामने रहना पड़ता है। “यहां हर दिन एक नई परीक्षा होती है। घरवाले जानबूझकर ऐसी स्थितियां बनाते हैं जिससे आपकी वास्तविक भावनाएं और मजबूती सामने आए,” प्रणीत ने कहा।

गौरव खन्ना की जीत पर जताई खुशी

गौरव खन्ना की जीत पर प्रणीत ने दिल से खुशी जताई। उन्होंने याद किया कि जब वे घर में बीमार पड़े थे, तो गौरव और ग्रुप के लोगों ने उनकी बहुत मदद की थी। “अगर मैं जीत नहीं पाया, तो मेरी पहली इच्छा यही थी कि मेरी टीम का ही कोई विनर बने। जब मैं बाहर आया और सुना कि गौरव ट्रॉफी जीत गए हैं, तो सच में दिल खुश हो गया,” उन्होंने कहा।

भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए प्रणीत ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि वे एक्टिंग में फिट बैठेंगे, लेकिन छोटे फॉर्मेट वाले रियलिटी शो में उनकी दिलचस्पी जरूर है। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि बिग बॉस के चार महीनों में उन्हें अपने स्टैंडअप परफॉर्मेंस की सबसे ज्यादा कमी महसूस हुई। बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन प्रणीत मोरे का सफर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान छोड़ गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान