नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा, घर में बढ़ा ड्रामा

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते बड़ा ड्रामा देखने को मिला। कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा ने घरवालों के पर्सनल सामान और खाने-पीने की चीजें छुपाकर प्रैंक किया, जिसमें अमाल मलिक ने उनकी मदद की।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Twist: रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ से हाल ही में कंटेस्टेंट नगमा और नतालिया बाहर हुई थीं। उनके जाने के बाद शो में 15 कंटेस्टेंट रह गए हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे को धोखा देते हुए दिख रहे हैं ताकि वह खुद सेफ रह सकें। ऐसा ही कुछ कंटेस्टेंट नीलम गिरी ने किया। उन्होंने अपने दोस्त शहबाज बदेशा को धोखा दिया। इससे शहबाज मुसीबत में आ गए।

इसकी वजह शहबाज बदेशा की प्रैंक बनी। उन्होंने बिग बॉस के नए एपिसोड में सबके साथ एक प्रैंक किया। इसके लिए कंटेस्टेंट शहबाज ने सभी प्रतियोगियों के कुछ पर्सनल सामान छुपा दिए। पहले तो यह प्रैंक सही जा रहा था, लेकिन इसने विवाद का रूप ले लिया। इस प्रैंक में शहबाज ने अमाल मलिक की मदद ली। उन्होंने निजी सामान और खाने की सामग्री छिपा दी। इससे कंटेस्टेंट परेशान होते दिखाई दिए। इसके बाद शहबाज ने अपनी दोस्त को इस प्रैंक का मास्टरमाइंड बताने की शरारत की। यह शरारत उन पर ही उल्टी पड़ गई और नीलम गिरी भड़क गईं।

नीलम गिरी ने दिया शहबाज को धोका

नीलम गिरी ने सभी घरवालों को बता दिया कि इस प्रैंक के पीछे वो नहीं, शहबाज हैं। प्रैंक का राज खुलते ही सभी घरवाले शहबाज को कोसने लगे, उन्हें खरी-खरी सुनाते दिखे। कुछ घरवालों ने शहबाज का पूरी तरह से बहिष्कार करने, नॉमिनेट करने और यहां तक कि खाना देने से भी मना कर दिया। परेशान शहबाज बदेशा कंटेस्टेंट जीशान कादरी से कहते नजर आए कि उन्हें अपनी अच्छी दोस्त नीलम गिरी से धोखा मिला है। नीलम गिरी ने शहबाज की एक न सुनी और अपनी बात पर अड़ी रहीं। नीलम ने कहा कि अगर कुछ भी गलत होगा तो वो उसका समर्थन नहीं करेंगी, चाहे वह मजाक ही क्यों न हो।

बिग बॉस-19 का नॉमिनेशन

शहबाज ने बार-बार नीलम से कहा कि यह बस एक प्रैंक था, लेकिन नीलम गिरी ने उनकी एक न सुनी। कुछ देर बाद शहबाज ने इस प्रैंक के लिए सभी घरवालों से माफी मांगी, लेकिन बसीर अली, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज उन्हें माफ करने के मूड में नहीं दिखे। वैसे शहबाज बदेशा नॉमिनेशन से बच गए। इस सप्ताह जो सदस्य नॉमिनेट हुए हैं, वो हैं नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे। ‘बिग बॉस-19’ जियो हॉटस्टार पर रात 9.30 बजे और कलर्स पर रात 10.30 बजे प्रसारित होता है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?