बिग बॉस 19 में छिड़ी जंग 
मनोरंजन

बिग बॉस 19 में छिड़ी जंग, मालती चाहर ने तान्या मित्तल से कहा- अपने परिवार को शर्मिंदा न करो

Bigg Boss 19 Update: शो में मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच टास्क के दौरान बड़ा झगड़ा हो गया। दोनों के पैर एक साथ बंधे थे, लेकिन टास्क के बीच तान्या ने मालती पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 twist: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर दिन नई तकरार और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो के ताजा एपिसोड में दर्शकों ने एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखा, जब वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच एक टास्क के दौरान तीखी नोकझोंक हो गई। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि तान्या की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने टास्क बीच में ही छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि एक फिजिकल टास्क के दौरान मालती और तान्या के पैर एक साथ बंधे होते हैं और दोनों को एक साथ आगे बढ़ना होता है। लेकिन टास्क के दौरान तान्या अचानक भड़क जाती हैं और मालती पर आरोप लगाती हैं कि वह शो में आने के बाद से ही उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रही हैं।

मालती चाहर किया तान्या पर पलटवार

इस पर मालती चाहर ने पलटवार करते हुए कहा कि तान्या को अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए ताकि बाहर उनका परिवार शर्मिंदा न हो। यह सुनते ही तान्या भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। उन्होंने मालती से कहा कि उनके परिवार को इस बहस में न घसीटा जाए। गुस्से में आकर तान्या ने टास्क बीच में ही छोड़ दिया, जिससे मालती यह टास्क जीत जाती हैं।

जीशान कादरी से तान्या ने शेयर किया दुख

घटना के बाद तान्या अपने दोस्त और साथी प्रतियोगी जीशान कादरी से अपना दुख शेयर करती हैं। वह कहती हैं कि मालती के कटाक्ष उन्हें बहुत बुरा लगे और वह इस तरह के व्यक्तिगत हमले झेल नहीं पा रही हैं। जीशान ने तान्या को शांत करते हुए कहा कि मालती जानबूझकर उन्हें उकसाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें इस तरह की चालों में नहीं फंसना चाहिए।

मालती चाहर बनी विवाद की वजह

दूसरी ओर, मालती चाहर ने घर के अन्य सदस्यों से बातचीत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तान्या मित्तल ने छोटी-सी बात को बेहद बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और अनावश्यक ड्रामा बनाया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था, बल्कि सिर्फ टास्क जीतना था। मालती चाहर के आने के बाद से ही घर का माहौल और भी ज्यादा विवादास्पद और दिलचस्प हो गया है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा