कुनिका सदानंद ने दी अभिषेक बजाज को कोर्ट की धमकी 
मनोरंजन

बिग बॉस 19 में हंगामा, कुनिका सदानंद ने दी अभिषेक बजाज को कोर्ट की धमकी, बोलीं- ऐसा नचाऊंगी तुझे...

Bigg Boss 19 Drama: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा हुआ जब कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज के बीच की बहस कोर्ट की धमकी तक पहुंच गई। दरअसल, अभिषेक ने एक टास्क के दौरान कुनिका को पिशाचिनी कहा था।

सोनाली झा

Kunickaa Sadanand Abhishek Bajaj Fight: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। शो की सीनियर कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद और एक्टर अभिषेक बजाज के बीच टकराव अब बेहद गंभीर रूप ले चुका है। 61 वर्षीय कुनिका ने अभिषेक को ‘पिशाचिनी’ कहने पर पहले ही फटकार लगाई थी, लेकिन अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कुनिका ने अभिषेक को कोर्ट में घसीटने की धमकी दे दी है।

दरअसल, वीकेंड के वार एपिसोड में एक टास्क के दौरान अभिषेक बजाज ने कुनिका को "पिशाचिनी" का टैग दिया था। इस टिप्पणी ने अभिनेत्री को गहराई तक आहत किया। तब से ही दोनों के बीच ठनी हुई है। हालिया एपिसोड में जब अभिषेक और अशनूर कौर ने माइक हटाकर बातचीत की, तो ‘बिग बॉस’ ने सख्त ऐक्शन लेते हुए पूरा घर नॉमिनेट कर दिया और राशन 50 फीसदी कम कर दिया। इस सजा ने कुनिका का गुस्सा और बढ़ा दिया।

अभिषेक बजाज पर भड़कीं कुनिका सदानंद

एपिसोड में अभिषेक ने कुनिका पर व्यंग्य कसते हुए उन्हें दादी अम्मा और आंटी कहा। ये सुनते ही कुनिका तिलमिला उठीं और उन्होंने अभिषेक पर सीनियर सिटीजन के साथ बदतमीजी का आरोप लगाया। दोनों के बीच तीखी बहस हुई जो कोर्ट की धमकी तक पहुंच गई। कुनिका ने गुस्से में कहा कि तू बाहर तो निकल, तुझे कोर्ट के चक्कर में नहीं डाला ना, सीनियर सिटीजन को परेशान करने के लिए, ऐसे नचाऊंगी ना।

घरवालों ने शांत रहने की दी सलाह

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अभिषेक ने घर के बाकी सदस्यों से कहा कि कुनिका उन्हें धमका रही हैं और कोर्ट केस की बात कर रही हैं। तब घरवालों ने अभिषेक को शांत रहने और मुस्कुराकर स्थिति संभालने की सलाह दी। बाद में कुनिका ने तान्या मित्तल से बात करते हुए दोहराया कि शो खत्म होने के बाद वह अभिषेक को लीगल नोटिस भेजेंगी।

बिग बॉस हाउस में मचा बवाल

कुनिका सदानंद ने कहा कि मैंने उसको बोल दिया है बेटा, तू बाहर तो निकल। तुझे कोर्ट कचहरी के चक्कर में आते ही नहीं डाला तो देखना। एक 61 साल की औरत के बारे में ऐसी बातें करेगा तो सजा जरूर मिलेगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं कि क्या वे कुनिका को शांत रहने की सलाह देंगे या अभिषेक को फटकार लगाएंगे।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज