मालती चहर ने मारी लात, फरहाना भट्ट बोलीं- तू गई-गुजरी है 
मनोरंजन

बिग बॉस 19 में फिर बढ़ा बवाल, मालती चहर ने मारी लात, फरहाना भट्ट बोलीं- तू गई-गुजरी है

Bigg Boss 19 Drama: बिग बॉस 19 के फिनाले से ठीक पहले घर में बवाल मच गया है। फरहाना और मालती के बीच हुई भिड़ंत का प्रोमो वायरल है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब मालती ने इस्तेमाल किया हुआ टिश्यू छोड़ दिया।

सोनाली झा

Farhana Bhatt And Malti Chahar Fight: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले अब सिर्फ एक हफ्ते दूर है, और जैसे-जैसे खेल अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है, घर के अंदर का माहौल और अधिक तनावपूर्ण होता जा रहा है। टिकट टू फिनाले टास्क ने पहले ही पूरे घर में खलबली मचा दी थी, खासकर तब जब अशनूर कौर ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल को थप्पड़ मार दिया था। इसी बीच सीजन का एक और बड़ा विवाद सामने आया है जिसमें फरहाना भट्ट और मालती चहर के बीच ज़बरदस्त लड़ाई देखने को मिली।

प्रोमो में दिखाया गया कि फरहाना भट्ट को मालती चहर पर गुस्सा आया क्योंकि उन्होंने इस्तेमाल किया हुआ टिश्यू टेबल पर छोड़ दिया था। मालती सफाई करने वापस आईं, लेकिन तभी फरहाना ने जानबूझकर टेबल पर अपने पैर रख दिए। मामला गर्माने लगा और गुस्से में मालती ने फरहाना की टांग पर लात मार दी, जिससे टेबल भी हिल गया।

मालती और फरहाना के बीच हुई तीखी नोकझोंक

इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई। फरहाना ने मालती को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लात मारेगी, तो घर से बाहर निकलवाऊंगी। मालती भी पीछे हटने वालों में से नहीं थीं। उन्होंने पलटकर कहा कि जो सड़क पर रहते हैं, वो भी तुझसे अच्छे हैं। पता नहीं तू यहां क्या कर रही है। इसके जवाब में फरहाना ने भी तंज कसते हुए कहा कि तू तो उनसे भी गई-गुजरी है।

बिग बॉस 19 के पहले फाइनलिस्ट बने गौरव खन्ना

लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फरहाना ने पहले जानबूझकर उकसाया था और मालती की प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी। वहीं दूसरी ओर कई दर्शक फिजिकल वायलेंस के कारण मालती को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। इसी टास्क के दौरान गौरव खन्ना विजेता बने और शो के पहले फाइनलिस्ट बनने के साथ आखिरी कप्तान भी घोषित किए गए।

इस दिन होगा बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले

गौरव खन्ना की जीत ने घर में नई दरार पैदा कर दी है। अशनूर कौर और प्रणीत मोरे का आरोप है कि गौरव ने खेल में उन्हें गलत साबित करवाया और रणनीति के नाम पर उनकी दोस्ती तोड़ने की कोशिश की। अब देखना यह है कि 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले यह विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है। बिग बॉस 19 का माहौल फिलहाल किसी रणभूमि से कम नहीं है।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता