अयान लाल वायरल पोस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

क्या फरहाना भट्ट संग चल रहा है कुनिका सदानंद के बेटे अयान का अफेयर? वैलेंटाइन पोस्ट ने खोल दी पोल!

Ayaan Lall Viral Post: कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल की वैलेंटाइन पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी और अब फरहाना भट्ट संग उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ रही है।

स्नेहा मौर्या

Ayaan Lall And Farhana Bhatt Relationship Rumors: रियलिटी शो बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स और उनसे जुड़े लोग अब भी चर्चा में बने हुए हैं। इस बार सुर्खियों में कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल भी हैं, जिनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि इस चर्चा में बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट का नाम भी जुड़ गया है।

वैलेंटाइन वीक पोस्ट से बढ़ी अटकलें

दरअसल, हाल ही में अयान लाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके साथ एक लड़की नजर आ रही है, हालांकि उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा। सिर्फ उसके बाल और पीछे से झलकती तस्वीरें दिख रही हैं। साथ ही अयान ने कैप्शन में लिखा कि “वैलेंटाइंस वीक कुछ इस तरह से दिखेगा।” जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया।

फैंस को याद आई फरहाना भट्ट

अयान की इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में फरहाना भट्ट का नाम लेना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा कि “ये तो फरहाना ही लग रही है,” तो किसी ने कमेंट किया, “मुझे तो पक्का फरहाना लग रही है।” कुछ लोगों ने तो सिर्फ दिल के इमोजी के साथ #Fayan लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि अयान या फरहाना भट्ट की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

फैमिली वीक से शुरू हुई चर्चा

दरअसल, बिग बॉस 19 के फैमिली वीक एपिसोड में अयान अपनी मां कुनिका सदानंद को सपोर्ट करने शो में पहुंचे थे। लेकिन शो में एंट्री लेते ही उन्होंने फरहाना भट्ट को गले लगाया, जो उस वक्त काफी चर्चा में रहा। इस सीन की क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।

फैंस को दोनों की केमिस्ट्री इतनी पसंद आई कि उन्होंने इनकी जोड़ी को #Fayan नाम दे दिया। अब वैलेंटाइन वीक के दौरान आई इस पोस्ट ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। क्या ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ और? फिलहाल इसका जवाब वक्त ही देगा, लेकिन सोशल मीडिया पर अयान और फरहाना की जोड़ी छाई हुई है।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO