अमाल और शहबाज की मस्ती बनी मुसीबत 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: अमाल और शहबाज की मस्ती बनी मुसीबत, घरवालों का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 में अमाल मलिक और शहबाज बदेशा के प्रैंक से घर में बवाल मच गया। दोनों ने घरवालों का सामान छिपा दिया, जिसमें बसीर के कपड़े, आवेज दरबार की बेल्ट और रसोई का सामान शामिल था।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 के घर में कुछ कंटेस्टेंट्स की मस्ती लड़ाई-झगड़े की वजह बन गई। दरअसल, अमाल मलिक और शहबाज बदेशा ने एक छोटा-सा प्रैंक किया, लेकिन उन्हें भी क्या पता था कि उनका ये मजाक घर में नया बवाल खड़ा कर देगा। शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि दोनों मिलकर घर में अलग-अलग कोने में सामान छिपा रहे हैं।

कलर्स टीवी पर जारी 'बिग बॉस 19' के प्रोमो में दिखाया गया है कि घर में कई जरूरी चीजें गायब हो रही हैं, जिनमें बसीर अली समेत अन्य कंटेस्टेंट्स के डिजाइनर कपड़े, आवेज दरबार की बेल्ट और रसोई में रखा सामान शामिल है। प्रोमो की शुरुआत में बसीर अली कैप्टन अमाल मलिक को कहते हैं कि उनके सामान के साथ छेड़छाड़ की गई है। पूरा कंटेनर खाली है।

घर से गायब हुआ मसाला

इसके बाद कुनिका सदानंद भी कहती हैं कि सारे मसाले गायब हैं। चाय, चीनी, सब गायब है। इसके बाद घरवाले सोफा और कुर्सी उठाकर सामान ढूंढने लगते हैं। यहां गौरव खन्ना को शक होता है और वे कहते हैं कि 110 प्रतिशत ये सीक्रेट टास्क है। वहीं, इन सबके बीच नीलम गिरि गुस्से से लाल हो जाती हैं और बोलती हैं कि नमक के बिना मुझे चक्कर आ रहा है।

कैप्टन अमाल ने की एक्टिंग

बसीर भी गुस्से में कहते हैं कि उन्हें उनका सामान वापस चाहिए। इनके अलावा, अभिषेक बजाज बोलते हैं कि जिसके पास भी सामान निकला, उसे छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद कैप्टन अमाल कैमरे पर बिग बॉस से मदद मांगने की एक्टिंग करते हैं, ताकि घरवालों को लगे कि चीजें गायब होने में उनका कोई हाथ नहीं है। तभी घर में सायरन बजता है और घरवालों को लिविंग एरिया में एकत्रित होने को कहा जाता है। बिग बॉस सभी घरवालों को बुलाकर साफ-साफ बताते हैं कि सामान गायब होने में उनका कोई हाथ नहीं है। इसके बाद घरवालों का पारा हाई हो जाता है।

एपिसोड का हाइलाइट

इस पूरे घटनाक्रम ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। जहां एक तरफ अमाल और शहबाज के प्रैंक ने शो में एंटरटेनमेंट और हंसी-ठिठोली बढ़ाई, वहीं दूसरी ओर घरवालों के बीच तनाव और नाराजगी भी बढ़ गई। अब देखना होगा कि इस मजाक का अंजाम क्या होता है और घरवाले अमाल-शहबाज को इसके लिए कैसे घेरते हैं। ‘बिग बॉस 19’ हर रात 10 बजे कलर्स टीवी पर और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे प्रसारित होता है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?