मनोरंजन

Bigg Boss 18: जानें कौन हैं यामिनी मल्होत्रा, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर होगी एंट्री

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में यामिनी मल्होत्रा की वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं यामिनी मल्होत्रा कौन हैं और उनके साथ और किसका नाम वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर लिया जा रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी और कशिश कपूर के बाद दो और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है, ऐसा कहा जा रहा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि एडिन  रोज शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाली है। लेकिन अब ताजा खबर यह आई है कि टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस यामिनी मल्होत्रा भी वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाली हैं।

यामिनी मल्होत्रा दिल्ली की रहने वाली हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करने से पहले यामिनी डेंटिस्ट हुआ करती थी। हालांकि उनका मन एक्ट्रेस बनने का था, ऐसे में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई। 2016 में पंजाबी फिल्मों से डेब्यू किया और बाद में गुम है किसी के प्यार में नाम के टीवी सीरियल में नजर आई और अब बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने जा रही हैं।

यामिनी मल्होत्रा के एंट्री की खबर बिग बॉस तक नाम के एक्स चैनल पर दी गई है और बताया गया है कि इस हफ्ते यामिनी मल्होत्रा बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाली हैं। यामिनी मल्होत्रा के नाम का ऐलान जब से हुआ है उनके फैंस खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यामिनी को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध