Photo - Instagram 
मनोरंजन

बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा पर हॉस्पिटल में हुआ अटैक, अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

संदीप पांडे

मुंबई : बिग बॉस 11 (Big Boss 11) फेम एक्टर (Actor) प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) पर बीते 30 जुलाई को एक अंजान शख्स ने हमला कर दिया। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया है। जो बेहद ही चौंका देने वाला है। अभिनेता पर यह हमला गाजियाबाद के एक अस्पताल में हुआ है। उस वक्त वो अपने माता-पिता के साथ हॉस्पिटल गए थे कि तभी एक अंजान व्यक्ति ने उनपर हमला बोल दिया। जिसमें उन्हें थोड़ी चोटें आई हैं। हालांकि, वो ठीक हैं।

प्रियांक शर्मा ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए बताया कि वो अपनी मां के चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गए थे। उस वक्त उनके पिता भी उनके साथ ही थे। चेकअप करा कर जब अभिनेता अपने माता-पिता के साथ बाहर आए तो अचानक एक अंजान व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें मारने लगा। जिसके बाद अभिनेता ने उसको जोरदार धक्का दिया। जिसके चलते वह गिर पड़ा। प्रियांक शर्मा ने आगे बताया कि इतने में हॉस्पिटल परिसर के दो लोग उनके बचाव में आ गए। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। अभिनेता ने उन दोनों लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें बचाया।

हालांकि, प्रियांक शर्मा इस घटना से काफी डर गए थे। अभिनेता ने इस मामले की शिकायत कौशांबी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत शिकायत दर्ज किया है। अभिनेता ने यह भी बताया कि वह हॉस्पिटल में संपर्क किए थे। जिससे वो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे सकें, लेकिन हॉस्पिटल ने उन्हें वह नहीं दिया।  

अगर हम बात करें प्रियांक शर्मा के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता 'रोडीज राइजिंग' से अपने करियर की शुरुआत किए थे। वो 'बिग बॉस 11' से लोगों में अपनी अच्छी पहचान बना चुके है। हालांकि, इस दिनों अभिनेता वेब शो में फोकस कर रहे है।

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाया घना कोहरा