मनोरंजन

बिगबॉस OTT विनर दिव्या अग्रवाल ने बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ बताया अपनी शादी का प्लान

सोनू शुक्ला

मुंबई: बिगबॉस फेम दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) घर के  बाहर आने के बाद लगातार लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दिव्या ने बिगबॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीत कर एक इतिहास बना दिया है। दिव्या बिगबॉस के घर में 5 हफ्ते थी। दिव्या बिगबॉस के घर के बाहर आने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। दिव्या हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। 

ऐसे में अब घर के बहार आने के बाद दिव्या ने अपनी और बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) के साथ शादी का प्लान बताया है। दिव्या ने हाल ही में नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कहा- 'बिगबॉस के घर में यही प्लान करके गई थी मुझे घर लेना है। अभी घर ले लेंगे और थोड़ा सेविंग हो जाए तो शादो भी कर लेंगे। आगे हमें फैमिली प्लानिंग करना है। इसलिए बिगबॉस में जीते हुए पैसे बचा कर रखूंगी ताकि जब भी हम घर ले ये काम आएगा। नहीं तो फिर में अपनी कंपनी में इन्वेस्ट करूंगी।'

दिव्या ने आगे कहा- 'मैं चाहती हूं वरुण की तरह मेरे पास भी बीएमडब्ल्यू हो, मैं भी थोड़ा स्टाइल मरती। लेकिन अभी उसकी जरुरत नहीं है। अभी में सिर्फ सेविंग करुंगी।' साथ ही दिव्या ने ये भी कहा- ;रिलेशनशिप में ऐसा होता है एक शौक पुरे करते है तो दूसरा सेविंग। नहीं तो घर कैसे चलेगा। 

गौरतलब है कि बिगबॉस के घर में दिव्या का सफर बहुत मुश्किल भरा था। दरअसल घर में पार्टनर बनाना था। लेकिन दिव्या का कोई पार्टनर नहीं बना। दिव्या ने अकेले ही पूरा गेम खेला। घर में दिव्या का कोई दोस्त भी नहीं था। लेकिन भी दिव्या ने हार न मानते हुए शो को जीता। और इतिहास रच दिया। 

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध