भूत बंगला के पहले गाने का टीजर आउट (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

भूत बंगला के पहले गाने का टीजर आउट, अक्षय कुमार का ओजी कॉमिक स्वैग देख फैंस हुए दीवाने

Akshay Kumar Film Bhooth Bangla: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ के पहले गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीजर रिलीज हो गया है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Bhooth Bangla First Song Teaser Out: भूत, मस्ती और ओजी स्वैग का तड़का लेकर आ रही फिल्म ‘भूत बंगला’ का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। भूत बंगला के पहले गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है। 14 साल बाद एक बार फिर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी साथ नजर आ रही है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

‘भूत बंगला’ के गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ के टीजर में अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं ऊर्जा से भरपूर, मस्ती से लबरेज और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के साथ। उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशंस साफ बता रहे हैं कि वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस पेप्पी और हाई-एनर्जी ट्रैक को मशहूर संगीतकार प्रीतम ने कंपोज किया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि इसे देव नेगी ने अपनी आवाज दी है।

भूत बंगला के दमदार स्टार कास्ट

खास बात यह है कि गाने में मेलो डी का रैप सेगमेंट भी शामिल है, जो ट्रैक को और ज्यादा कैची और मॉडर्न टच देता है। टीजर में रंग-बिरंगे विजुअल्स, डांसिंग एनर्जी और हॉरर-कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिलता है। ‘भूत बंगला’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक लेजेंड्री क्रिएटिव जोड़ी की वापसी का जश्न है। ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे, जो कॉमेडी का स्तर और ऊंचा करने वाले हैं।

भूत बंगला कब होगी रिलीज

बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन) और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर इस ‘भूत बंगला’ को प्रस्तुत कर रहे हैं। ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने संभाली है। यह मच-अवेटेड ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर देखकर इतना तो तय है कि ‘भूत बंगला’ हंसी, डर और जबरदस्त मनोरंजन का फुल पैकेज साबित होने वाली है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस