भोजपुरी सेलिब्रिटीज छठ पूजा  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Chhath Puja 2026: अक्षरा सिंह ने संभाला चूल्हा तो काजल राघवानी ने बनाई ठेकुआ की लोइयां, देखें छठ की झलकियां

Bhojpuri Celebrities Chhath Puja: छठ महापर्व पर अक्षरा सिंह, काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव भक्ति में डूबे नजर आए। अक्षरा ने खरना का प्रसाद बनाया, तो काजल ने मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ तैयार किया।

सोनाली झा

Highlights

  • छठ महापर्व पर भोजपुरी सितारे भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

  • अक्षरा सिंह ने खरना के मौके पर अपने हाथों से प्रसाद तैयार किया।

  • अक्षरा ने चूल्हे की आंच और गुड़ की मिठास के साथ प्रसाद बनाने का अनुभव शेयर किया।

Akshara Singh And Kajal Raghwani Chhath Puja: छठ महापर्व की रौनक इन दिनों हर तरफ देखने को मिल रही है। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में मनाए जाने वाले इस चार दिवसीय पर्व को लेकर आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक में खास उत्साह है।

13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व का आज तीसरा दिन है। रविवार को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस खास मौके पर अक्षरा सिंह और काजल राघवानी ने अपने हाथों से प्रसाद तैयार किया, वहीं खेसारी लाल यादव भी परिवार के साथ छठ मनाते दिखाई दिए।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह पारंपरिक तरीके से मिट्टी के चूल्हे पर छठ का प्रसाद तैयार करती नजर आ रही हैं। हरे रंग की साड़ी पहने और सिर पर पल्लू रखे काजल ठेकुआ बनाती दिखीं। उनका यह पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। तस्वीरों में छठ पूजा की तैयारियों और आस्था की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है।

अक्षरा सिंह ने अपने हाथों से तैयार किया खरना का प्रसाद

भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी हर साल छठ महापर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाती हैं। इस बार भी उन्होंने छठ का व्रत रखा है। पर्व के दूसरे दिन यानी खरना पर अक्षरा ने अपने हाथों से प्रसाद तैयार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ झलकियां भी शेयर कीं।

प्रसाद बनाने का सुख शब्दों में नहीं बता सकती

अक्षरा सिंह ने प्रसाद तैयार करते हुए तस्वीरों और वीडियो के साथ भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि चूल्हे की आंच, गुड़ की मिठास और मन में छठी मइया का नाम, खरना का प्रसाद अपने हाथों से बनाने का सुख शब्दों में बताया नहीं जा सकता। जय छठी मइया। उनकी इस पोस्ट से छठ पर्व के प्रति उनकी श्रद्धा और जुड़ाव साफ नजर आता है।

परिवार के साथ छठी मइया की भक्ति में डूबे खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी छठ महापर्व परिवार के साथ मना रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में वह अपनी पत्नी चंदा यादव, बेटे और मां के साथ नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ उनकी तस्वीरें त्योहार की खुशियों और पारिवारिक परंपराओं की झलक दिखाती हैं। इस तरह भोजपुरी सितारे भी अपनी संस्कृति और आस्था से जुड़े इस महापर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल