आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bhojpuri Bawaal: रानी चटर्जी ने बॉलीवुड की ब्यूटी सर्जरी पर ली चुटकी, आम्रपाली दुबे के Botox प्लान पर खूब हंसी

Bhojpuri Bawaal Botox: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भौकाल मचा दिया है। इस रियलिटी शो में भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर मुख्य बातें की है।

अपूर्वा नायक

Bhojpuri Bawaal Rani Chatterjee: जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो भोजपुरी बवाल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया है। शो के हालिया एपिसोड में रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी एक साथ बैठकर अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर मजेदार बातचीत करती नजर आयी। इस दौरान तीनों ने बॉलीवुड के ग्लैमर और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट को लेकर भी चुटकी ली।

बातचीत के दौरान रानी चटर्जी ने कहा कि भोजपुरी एक्ट्रेसेज के लिए एब्स बनाने का क्या फायदा है, क्योंकि आखिर में उन्हें साड़ी ही पहननी होती है। उनकी बात पर नीलम गिरी भी सहमत नजर आईं। इसके बाद बातचीत फिटनेस से बढ़कर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट तक पहुंच गई।

आम्रपाली दुबे ने किया बोटॉक्स का जिक्र

आम्रपाली दुबे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बोटॉक्स करवाने के बारे में सोच रही हैं। इसके बाद तीनों एक्ट्रेसेज बॉलीवुड में नजर आने वाले ब्यूटी ट्रेंड्स और लुक्स को लेकर हंसी-मजाक करती दिखीं। बातचीत के दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के एक्सप्रेशन बनाकर माहौल को और मजेदार बना दिया।

नीलम गिरी की बात पर हंसीं एक्ट्रेसेज

आम्रपाली की बात पर रानी चटर्जी ने भी मजेदार अंदाज में अलग तरह का चेहरा बनाकर दिखाया। नीलम गिरी ने उनके एक्सप्रेशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह ऐसा मुंह बनाकर बत्तख जैसी लगेंगी। उनकी इस बात पर तीनों जमकर हंसने लगीं। रानी ने इसी अंदाज में पवन सिंह को वीडियो कॉल करने की बात भी कही और उनके संभावित रिएक्शन की कल्पना करते हुए मजाक किया।

क्या है भोजपुरी बवाल का कॉन्सेप्ट?

भोजपुरी बवाल को भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े रियलिटी शोज में शामिल किया जा रहा है। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, काजल राघवानी, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी जैसे चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। बिहार के राजनेता तेज प्रताप यादव भी शो का हिस्सा है।

रियल लाइफ को दिखाने का दावा

भोजपुरी बवाल का फॉर्मेट पारंपरिक रियलिटी शोज से अलग बताया जा रहा है। इसमें कंटेस्टेंट्स को केवल एक घर या तय दायरे में सीमित करने के बजाय उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अलग-अलग पहलुओं को दर्शकों के सामने रखने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि शो के अलग-अलग एपिसोड से सामने आने वाली बातचीत और किस्से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहे हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते