अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी  
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती में की इतने की डिमांड

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिली है। 11 नवंबर 2024 की रात में अक्षरा सिंह के पास लगातार फोन आए। ये कॉल 2 मिनट के भीतर किए गए थे।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिली है। पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस को बांद्रा स्टेशन पर शाहरुख को धमकी देने वाला एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की मांग भी की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छत्तीसगढ़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

इससे पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से दी गई धमकियों के बाद मिली है। इससे पहले 24 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। अब अक्षरा सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर 2024 की रात में अक्षरा सिंह के पास लगातार फोन आए। ये कॉल 2 मिनट के भीतर किए गए थे। कॉल पर बात करने वाले शख्स ने अक्षरा सिंह को धमकाया और फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपए की डिमांड की। धमकी देने वाले ने एक्ट्रेस को काफी गालियां भी दी थी। इस शख्स ने दावा किया है कि अगर 2 दिनों के अंदर रुपयों का इंतजाम नहीं हुआ, तो अक्षरा सिंह को जान से मार दिया जाएगा।

अक्षरा सिंह के फैंस के बीच इस खबर ने खलबली मचा दी है। एक्ट्रेस ने भी बिना देर किए पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षरा सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनको 2 अलग-अलग नंबरों से फोन आया था। पुलिस ने बिना देर किए मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ अक्षरा सिंह के परिवार को भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लग गई है। फैंस अक्षरा सिंह को नसीहत दे रहे हैं कि वो फिलहाल अपने घर से बाहर न निकलें।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान