भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

26/11 हमले में नर्सों की बहादुरी की कहानी लेकर आई कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर

Bharat Bhagya Vidhata Trailer: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले से प्रेरित यह फिल्म कामा अस्पताल की बहादुर नर्सों की कहानी दिखाती है।

सोनाली झा

Kangana Ranaut Bharat Bhagya Vidhata Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। यह फिल्म साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की एक ऐसी सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्म में उस दौर की बहादुर नर्सों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब आतंकियों ने मुंबई के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था, तब कामा अस्पताल भी उनके हमले की चपेट में आ गया था। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल था और चारों ओर डर का माहौल बना हुआ था। ऐसे कठिन समय में वहां मौजूद नर्सों ने अद्भुत साहस का परिचय दिया और मरीजों तथा अस्पताल में मौजूद लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली।

400 लोगों की जान बचाने का दावा

फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, अस्पताल की नर्सों ने बिना किसी हथियार के अपनी समझदारी और हिम्मत के दम पर करीब 400 लोगों की जान बचाई थी। यह कहानी सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष की नहीं, बल्कि मानवता, कर्तव्य और साहस की भी मिसाल है। फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ गिरिजा ओक, ईशा डे, आशा शेलार और जाहिद खान जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ट्रेलर में कंगना का गंभीर और प्रभावशाली अंदाज देखने को मिला है, जिसे दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

12 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

‘भारत भाग्य विधाता’ का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म को कंगना रनौत ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। देशभक्ति, साहस और इंसानियत की भावना से भरपूर यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO