सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात

Batwara 1947 Promotion: 14 अगस्त को रिलीज होने वाली बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट और सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी का दौरा किया।

सोनाली झा

Sunny Deol Batwara 1947 Promotion: आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' अपनी रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता सनी देओल, करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और प्रशंसकों से मुलाकात की।

अहमदाबाद पहुंचने के बाद सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद तीनों कलाकार सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां छात्रों और फैंस के साथ बातचीत की। इस दौरान फिल्म को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और कलाकारों ने भी फिल्म की कहानी तथा अपने अनुभव साझा किए।

गुजराती थाली का लिया स्वाद

प्रमोशनल कार्यक्रमों के बीच सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल ने अहमदाबाद के प्रसिद्ध पकवान डाइनिंग हॉल में पारंपरिक गुजराती थाली का आनंद लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान कलाकारों ने गुजरात की मेहमाननवाजी और स्थानीय व्यंजनों की जमकर तारीफ की। लंच के बाद उन्होंने मीडिया से फिल्म के विषय, शूटिंग और दर्शकों की उम्मीदों पर खुलकर चर्चा की।

बंटवारे की दर्दभरी कहानी दिखाएगी फिल्म

'बंटवारा 1947' भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है। फिल्म में उस दौर के दर्द, बिछड़ते परिवारों, इंसानी रिश्तों, प्यार, त्याग और हिम्मत को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। मेकर्स का दावा है कि यह सिर्फ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि मानवीय भावनाओं से जुड़ी ऐसी कहानी है, जो हर दर्शक के दिल को छू जाएगी।

30 साल बाद फिर साथ आए सनी देओल और राजकुमार संतोषी

फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक यह भी है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी और अभिनेता सनी देओल करीब 30 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी कई सफल फिल्मों में धमाल मचा चुकी है। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल, प्रीति जिंटा, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एआर रहमान का संगीत बढ़ाएगा फिल्म की भव्यता

'बंटवारा 1947' का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दमदार स्टारकास्ट, भावनात्मक कहानी और ऐतिहासिक विषय की वजह से यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित रिलीज़ में शामिल मानी जा रही है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO