फिल्म 'बंटवारा 1947'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Batwara 1947 Collection Day 2: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने पलटा खेल, दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल

Batwara 1947 Saturday Collection: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर जबरदस्त वापसी की है। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले दोगुनी बढ़त दर्ज की गई।

यति सिंह

Batwara 1947 Box Office Collection: 15 अगस्त के राष्ट्रीय छुट्टी पर रिलीज हुई फिल्म 'बंटवारा 1947' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन से हर किसी को चौंका दिया है। शुरुआती दिन की धीमी गति के बाद शनिवार को दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों की ओर उमड़ पड़ी। देशभक्ति के माहौल और वीकेंड ने इस ऐतिहासिक ड्रामा को एक मजबूत आधार प्रदान किया, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कमाई का आंकड़ा तेजी से ऊपर की ओर भागा।

हफ्ते के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी में बड़ा उछाल देखा गया। पहले दिन सीमित आंकड़ों के साथ शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को अपनी कमाई को दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा लिया। 15 अगस्त की छुट्टी का पूरा फायदा फिल्म को मिला, जहां परिवार और युवा दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचे। इस बढ़त ने साबित कर दिया कि कहानी का प्रभाव दर्शकों के दिलों तक पहुंचने में सफल रहा है।

कमाई के आंकड़ों में दर्ज हुई भारी बढ़त

आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ने केवल 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को यह आंकड़ा उछलकर 13.50 से 14.50 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गया।

इस शानदार बढ़त के दम पर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ ग्रॉस कमाई की बात करें तो फिल्म ने 22.91 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है, जबकि दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 26.41 करोड़ रुपये से अधिक दर्ज की जा चुकी है।

बंटवारे के दर्द और इंसानी रिश्तों की अनोखी दास्तान

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ‘बंटवारा 1947’ असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जाम्या ए नई' पर आधारित है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह कहानी 1947 के बंटवारे के दौर की उथल-पुथल को संवेदनशीलता के साथ दिखाती है।

इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा ने 8 साल लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, कनिका कपूर और अभिमन्यु सिंह ने भी बेहद सशक्त भूमिकाएं निभाई हैं।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज