'बिग बॉस 19' में बसीर और नेहल की टूटी दोस्ती, घरवाले देख रह गए हैरान 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: बसीर और नेहल की दोस्ती में आई दरार, दर्शक ही नहीं घरवाले भी हैरान

SAT WKV: बसीर और नेहल की बिग्ग बॉस 19 में चर्चा में रही है लेकिन अब उसमें दरार पड़ गई है। वीकेंड का वार में फराह ने सबके होश उड़ा दिए हैं। घरवालों की नींद उड़ गई।

अनिल सिंह

StartFragment

Baseer and Nehal Friendship: टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' एक बार फिर से दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। यहां हर दिन घर के अंदर रिश्तों के रंग बदलते हैं। अब इस हफ्ते शो में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। शो के 'वीकेंड का वार' में इस बार सलमान खान की जगह डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने होस्ट की कमान संभाली।  

फराह का तेवर और अंदाज कुछ ऐसा रहा कि घरवालों की नींद उड़ गई। उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स की खुलकर क्लास ली और उनकी गलतियों पर उन्हें आईना दिखाया। इस दौरान बसीर अली और नेहल चुडासमा की दोस्ती में दरार देखने को मिली।

फराह के सामने ख़त्म हुई 

दरअसल, शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें फराह खान सभी घरवालों से पूछती हैं कि अगर उन्हें किसी एक इंसान से अपनी दोस्ती खत्म करनी हो, तो वो कौन होगा? इस सवाल के जवाब में बसीर अली बिना किसी हिचक के नेहल चुडासमा का नाम लेते हैं।

दोस्ती का मीटर अब खत्म हो चुका

वीडियो में बसीर ने कहते हैं, "मेरी दोस्ती का मीटर अब खत्म हो चुका है।" इसके बाद नेहल के चेहरे पर रेड इंक लगाकर दोस्ती खत्म करने का ऐलान कर करते हैं। यह सब देखकर बाकी घरवाले भी हैरान रह जाते हैं, क्योंकि बसीर और नेहल की दोस्ती शो की शुरुआत से ही काफी मजबूत नजर आ रही थी। चाहे वो टास्क हो या मुश्किल वक्त, बसीर हमेशा नेहल के साथ खड़े नजर आए। खासकर जब हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान नेहल को चोट लगी थी, तो बसीर ने उनका पूरा ध्यान रखा था।

नेहल और बसीर को लगी फटकार

बता दें कि 'वीकेंड का वार' में फराह खान ने बाकी घरवालों की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कुनिका सदानंद, नेहल और बसीर को उनके व्यवहार और रवैये पर जमकर फटकारा। उन्होंने साफतौर पर कहा कि कई कंटेस्टेंट्स खुद को बहुत सही समझ रहे हैं, लेकिन असल में वो खुद को धोखा दे रहे हैं। अब समय है जागने का और अपने खेल पर ध्यान देने का।

EndFragment

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज