बॉबी देओल की फिल्म बंदर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

Bobby Deol Film Bandar: अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इंटेंस ड्रामा शैली की इस फिल्म को पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिल चुकी है।

सोनाली झा

Bandar Release Date: अभिनेता बॉबी देओल की ‘बंदर’ अब आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा बनी हुई थी और अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

‘बंदर’ एक इंटेंस ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें बॉबी देओल बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में नजर आएंगे। पिछले कुछ वर्षों में ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से अपनी नई पहचान बनाने के बाद बॉबी देओल का यह किरदार उनके करियर का एक और अहम पड़ाव माना जा रहा है। फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे जी स्टूडियोज का समर्थन मिला है।

बंदर की सबसे बड़ी खासियत

फिल्म बंदर की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्रिएटिव टीम है। अनुराग कश्यप अपने बेबाक और यथार्थवादी सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर और ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। ‘बंदर’ में भी उनके उसी तीखे और सशक्त अंदाज की झलक देखने को मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी है बंदर

फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। सुदीप शर्मा इससे पहले पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘बंदर’ की कहानी भी उतनी ही प्रभावशाली और विचारोत्तेजक होगी। रिलीज से पहले ही ‘बंदर’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी है।

बंदर फिल्म के स्टार कास्ट

2025 के 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘स्पेशल प्रेजेंटेशन’ कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद क्रिटिक्स ने इसे दिल दहला देने वाली और गहरा असर छोड़ने वाली फिल्म बताया था। इस प्रतिक्रिया ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। स्टार कास्ट की बात करें तो बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मजबूत कहानी, सशक्त निर्देशन और दमदार कलाकारों के साथ ‘बंदर’ को 2026 की सबसे खास फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन