रिलीज हुई बॉबी देओल की 'बंदर' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Bandar Collection Day 1: पहले दिन ही 'बंदर' धीमी शुरुआत, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Bandar Collection Day 1 Report: बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन इस फिल्म की बेहद खराब शुरुआत हुई है।

यति सिंह

Bandar Collection Opening Day: सिनेमाघरों में बीता दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हलचल लेकर आया। फिल्म 'एनिमल' में अपनी खामोश एक्टिंग से आग लगाने वाले बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटे हैं। इस बार वह डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' के जरिए दर्शकों के बीच पहुंचे हैं।

हालांकि फिल्म रिलीजिंग डे के पहले दिन जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्होंने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों को भी बड़ा झटका दिया है। दो बड़ी फिल्मों के साथ हुए सीधे मुकाबले में बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।

सिनेमा घरों में पहले ही दिन हुआ बड़ा धमाका

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'बंदर' को देश भर के सिनेमाघरों में 1365 शोज पर रिलीज किया गया। कम शोज मिलने का सीधा असर फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई पर देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार यह फिल्म अपने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना तो दूर, उसके आधे तक भी नहीं पहुंच सकी। वहीं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन केवल 0.50 करोड़ रुपये के आसपास दर्ज किया गया है।

3 बड़ी फिल्मों के साथ बंदर का मुकाबला

बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में सिर्फ बॉबी देओल की बंदर ही नहीं उतरी थी। बॉक्स ऑफिस पर एक साथ तीन बड़ी फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। 'बंदर' का सीधा मुकाबला वरुण धवन की रोमांटिक ड्रामा 'है जवानी तो इश्क होना है' और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की खेल ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' से था। बताया जा रहा था कि बॉबी देओल का स्टारडम राम चरण की फिल्म को कड़ी टक्कर देगा। मगर बंदर के रिलीजिंग के पहले दिन के चौंकाने वाले आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया।

बंदर फिल्म की असली कहानी

निखिल द्विवेदी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बंदर की कहानी मनोरंजन जगत के काले सच को उजागर करती है। फिल्म के मुख्य किरदार में समर का किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। समर की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ जाता है जब उसकी पहली प्रेमिका गायत्री यानी सपना पब्बी उस पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगा देती है।

समर अपनी नई जिंदगी में खुशी यानी सबा आजाद के साथ आगे बढ़ चुका होता है। मगर गायत्री के आरोपों के बाद उसे न सिर्फ जेल जाना पड़ता है, बल्कि वह एक भ्रष्ट व्यवस्था के जाल में भी फंस जाता है।

दिग्गज कलाकारों की फौज भी नहीं बचा पाई खेल

निर्देशक अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बेहतरीन कलाकारों की कोई कमी नहीं है। बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, इंद्रजीत सुकुमारन और जितेंद्र जोशी जैसे बेहतरीन अभिनेताओं ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों का वो प्यार नहीं मिल सका जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस वीकेंड पर क्या यह फिल्म कोई चमत्कार दिखा पाती है या फिर बॉक्स ऑफिस की 3 फिल्मों की इस रेस में पूरी तरह पिछड़ जाती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता