बाबिल खान की मलयालम फिल्म गांधी बाजार संडे मार्केट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Babil Khan Debut: बाबिल खान अब मलयालम सिनेमा में करेंगे डेब्यू, बोले- यह मेरे करियर का नया और खास अध्याय है

Babil Khan Film Gandhi Bazaar Sunday Market: बाबिल खान जल्द मलयालम फिल्म गांधी बाजार संडे मार्केट में नजर आएंगे। अभिनेता ने इसे अपने करियर का नया अध्याय बताते हुए मलयालम सिनेमा के प्रति उत्साह जताया।

सोनाली झा

Babil Khan Malayalam Debut: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब वह अपने करियर में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बाबिल जल्द ही मलयालम सिनेमा में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है।

इस फिल्म को लेकर बाबिल काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि मलयालम सिनेमा में एंट्री लेना उनके लिए करियर का नया अध्याय है। साथ ही एक ऐसा सफर भी है जिसे शुरू करने के लिए वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर बाबू जनार्दन कर रहे हैं। फिल्म में बाबिल खान के साथ कई जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे। इनमें अपर्णा बालमुरली, दीपक परमबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, अथमिया राजन और जयशंकर जैसे कलाकार शामिल हैं।

बाबिल खान ने कही ये बात

बाबिल खान ने मलयालम सिनेमा को लेकर कहा कि मलयालम फिल्मों का मेरे दिल में हमेशा से खास स्थान रहा है। वहां की फिल्मों में कहानियों को संवेदनशीलता और इमोशनल गहराई के साथ पेश किया जाता है। एक अभिनेता के तौर पर मैं हमेशा खुद को नई परिस्थितियों में डालकर सीखने की कोशिश करता हूं। असली विकास तभी होता है, जब कलाकार अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए लोगों, नई भावनाओं और नई दुनिया को अपनाता है।

सिलिगुड़ी में शूटिंग को लेकर उत्साहित दिखे बाबिल खान

बाबिल खान ने आगे कहा कि गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। सिलिगुड़ी में शूटिंग करते हुए मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं इस फिल्म के जरिए खुद को एक नए तरीके से खोजने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह सफर पसंद आएगा। बाबिल ने निर्देशक बाबू जनार्दन और फिल्म की पूरी टीम की भी तारीफ की।

अनुभवी कलाकारों के साथ काम कर खुश है बाबिल खान

बाबिल ने कहा कि इतने अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए सीखने का शानदार मौका है। मैं हमेशा ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं, जो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न हों, बल्कि लोगों पर गहरा असर छोड़ें। एक अभिनेता के साथ-साथ मैं एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश भी करता हूं और यह फिल्म मुझे वही मौका दे रही है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला