Photo - Instagram 
मनोरंजन

पापा इरफान खान के जन्मदिन पर इमोशनल हुए बाबिल खान, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

अनाया.शर्मा

मुंबई : इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने पिता के बर्थ एनिवर्सरी पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बाबिल खान ने मां 'सुतापा सिकदर' और पिता 'इरफान खान' के साथ पोस्ट करते हुए पिता की याद में भावुक होकर उनके के लिए कुछ शब्द लिखे हैं। इन तस्वीरों में बाबिल पिता इरफ़ान खान के बाहों में खेलते हुए और उनके बगल में सोते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में इरफान खान बाबिल की कैमरे से फोटो लेते हुए भी दिखाई दे रहें हैं। 

इन तस्वीरों के कैप्शन में बाबिल ने इमोशनल होकर पापा इरफान खान के लिए लिखा कि कुछ सवाल मुझे आज भी रातों को जगाकर रखते हैं। कुछ सवाल जो मैं कभी आपसे पूछ नहीं सका और जो अब कभी पूछ भी नहीं सकूंगा। मेरे कई सवाल के जवाब अब भी आपसे लेने बाकी हैं, पर कोई बात नहीं, मैं अब उन सवालों के जवाब खुद ही खोजने में सक्षम हो गया हूं। मुझे आपकी हंसी बहुत याद आती है और मुझे नहीं लगता इसका कोई हल या जवाब हैं। उस दिन को याद करता हूं जिस दिन आप यहां आए थे।

बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत ‘कला’ मूवी से की, जो की नेटफ्लिक्स पर बहुत ही हिट मूवी रही है। बाबिल कहते हैं की उन्हें यह मूवी तब मिली जब उन्हें इसकी बहुत जरुरत थी। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबिल का स्टेटमेंट आया था कि उन्होंने कला फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़नी जरूरी नहीं समझी और पहले ही ऑडिशन के लिए तैयार हो गए  थे। उस समय बाबिल अपने पापा के जाने से बहुत निराश थे और यह फिल्म करके उन्हें बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे थे। बाबिल को कला मूवी से काफी सराहना मिली और उन्होंने बखूबी अपने रोल को निभाया। बाबिल की तुलना भी उनके पिता इरफ़ान खान से की जा रही हैं। बाबिल खान अपने पिता के नक्शे-कदम पर खरे उतरने की कोशिश में लगे हैं।

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना