हरनाज संधू का ग्लैमरस अंदाज देख फ़िदा हुए फैंस, 'बागी 4' का गाना 'ये मेरा हुस्न' हुआ रिलीज  
मनोरंजन

'बागी 4' के 'ये मेरा हुस्न' में हरनाज संधू का ग्लैमरस अंदाज, बेशर्म रंग की आयी याद

Yeh Mera Husn: टाइगर श्रॉफ की बहुचर्चित फिल्म बागी 4 का नया गाना ये मेरा हुस्न रिलीज हो चुका है। इसमें हरनाज संधू ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। फैंस ने गाने की तारीफ की है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Baaghi 4 New Song: टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बागी 4' लगातार चर्चाओं में है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' जारी कर दिया है। यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक ओर जहां फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ था, वहीं इस गाने ने तो फैंस की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है। इस गाने में हरनाज कौर संधू बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं।

समंदर किनारे फिल्माए गए इस गाने में हरनाज ने डांस और एक्सप्रेशन्स से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बॉस्को मार्टिस की कोरियोग्राफी ने हरनाज के मूव्स को और भी शानदार बना दिया है। मेकर्स को विश्वास है कि पिछले गानों की तरह इसे भी लोग पसंद करेंगे। बोल्ड अवतार में वो खूबसूरत सुनहरे रेत और घाटियों के बीच दिख रही हैं।

यहां देखें वीडियो

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की दिखी झलक 

इस गाने को शिल्पा राव ने गाया है। वहीं संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है और बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की झलक भी दिखाई देती है, जो अपने अंदाज से गाने की एनर्जी को दोगुना कर रहे हैं। टाइगर ने भी इस गाने की छोटी सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं। 'ये मेरा हुस्न' गाना रिलीज हो गया है।"

5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी बागी 4 

'बागी 4' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ए. हर्ष का है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा, हरनाज संधू, और संजय दत्त जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म के दो गाने 'गुजारा' और 'अकेली लैला' पहले ही रिलीज कर दिए थे। 'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फैंस का रिएक्शन 

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 के न्यू सॉन्ग ये मेरा हुसैन रिलीज होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर हरनाज संधू के ग्लैमरस लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उनका यह गाना देखकर बेशर्म रंग गाने की याद आ गई है। दूसरे यूजर ने लिखा है अपने ग्लैमरस लुक में हरनाज संधू बिजली गिरा रही हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर ने टाइगर श्रॉफ की तारीफ की है और कुछ यूजर संजय दत्त की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। गाने में हरनाज संधू के अलावा टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की झलक भी दिखाई गई है। 

EndFragment

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी