शुभांशु शुक्ला (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Axiom-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला ने लॉन्च से पहले सुने वंदे मातरम और यूं ही चला चल

Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने लॉन्च से पहले अपनी प्लेलिस्ट में भारतीय गीतों को जगह दी। फाइटर का ‘वंदे मातरम’ और स्वदेश का ‘यूं ही चला चल’ उन्हें आत्मबल और देशभक्ति से भरते हैं।

सोनाली झा

मुंबई: रॉकेट लॉन्च से ठीक पहले शुभांशु और उनकी टीम ने कार से लॉन्चपैड की ओर जाते समय जो संगीत सुना, उसमें सबसे प्रमुख था 2024 की फिल्म ‘फाइटर’ का लोकप्रिय गाना ‘वंदे मातरम’। इस गाने के बोल भारत उत्सव है और जीत खून में है, न केवल देशभक्ति से ओत-प्रोत हैं, बल्कि एक अंतरिक्ष यात्री के साहस, समर्पण और आत्मबल को भी दर्शाते हैं।

शुभांशु ने बताया कि यह गीत उन्हें आंतरिक ऊर्जा से भर देता है और हर बार सुनते हुए उन्हें अपने देश की मिट्टी, संस्कार और जिम्मेदारी का एहसास होता है। लॉन्च प्लेलिस्ट का अगला गीत था फिल्म स्वदेश का प्रसिद्ध गीत ‘यूं ही चला चल’। उदित नारायण द्वारा गाया गया यह गीत आगे बढ़ते रहने, लक्ष्य की ओर बढ़ने और जीवन की यात्रा को अपनाने की सीख देता है।

शुभांशु के लिए यह गाना उनकी अंतरिक्ष यात्रा के प्रतीक के रूप में काम कर रहा था, जहां हर कदम अनिश्चित, लेकिन ज़िम्मेदारियों से भरा हुआ है। NASA में यह परंपरा है कि लॉन्च से पहले अंतरिक्ष यात्री अपनी पसंद के कुछ प्रेरणादायक गीत सुनते हैं, ताकि मानसिक रूप से स्थिर और ऊर्जावान रह सकें। शुभांशु शुक्ला ने अपनी प्लेलिस्ट में भारतीय गानों को शामिल कर यह साबित कर दिया कि मूल्य, संस्कृति और देशभक्ति की भावना अंतरिक्ष तक जाती है।

साल 2024 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर फिल्म पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में आधुनिक वायुसेना की कार्यप्रणाली, तकनीकी कौशल और सैनिकों की भावनाओं को गहराई से दिखाया गया है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है और यह यकीनन देशभक्ति के जज्बे को उभारती है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में सभी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है, सभी ने अपना किरदार बखूबी निभाया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी