इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘आवारापन 2’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म? जानें किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है इमरान हाशमी की फिल्म

Awarapan 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। जल्द ही यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

यति सिंह

Emraan Hashmi Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'आवारापन 2' ने रिलीज होते ही दर्शकों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। लगभग 19 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले शिवम पंडित के किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। सिनेमाघरों में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद अब यह फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जो लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे, वे अब अपने घर बैठे इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकेंगे।

ओटीटी का हुआ खुलासा लेकिन तारीख का इंतजार

फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर बनी सस्पेंस की स्थिति अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को बेचे हैं। फिल्म के शुरुआती क्रेडिट्स में भी प्राइम वीडियो को इसके आधिकारिक पार्टनर के रूप में दर्शाया गया है। हालांकि, मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक किसी तय रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सितंबर के लास्ट या अक्टूबर में हो सकती है डिजिटल एंट्री

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के नियमों और ट्रेंड के अनुसार कोई भी बड़ी हिंदी फिल्म थिएटर रिलीज के लगभग 45 से 60 दिनों के भीतर डिजिटल स्पेस में कदम रखती है। 'आवारापन 2' अगस्त के मध्य में सिनेमाघरों में आई थी। इस 8 हफ्तों की तय समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म सितंबर के आखिरी हफ्ते या फिर अक्टूबर की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए मौजूद करा दी जाएगी।

दमदार स्टारकास्ट और नितिन कक्कड़ के निर्देशन ने बांधा समां

साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के इस सीक्वल का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने संभाला है, जबकि पटकथा बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट के साथ मिलकर लिखी गई है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी, पूरन गब्बी और सुविंदर विक्की ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: अब तक 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत