इमरान हाशमी और दिशा पाटनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ की आंधी के बीच ‘आवारापन 2’ ने मारी बाजी, रक्षाबंधन पर बढ़ी कमाई

Emraan Hashmi Awarapan 2 Collection: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने रक्षाबंधन के दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है। 15वें दिन फिल्म के कलेक्शन में 60 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यति सिंह

Awarapan 2 Day 15 Collection: सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' अपने 2 हफ्तों का सफर पूरा कर चुकी है। दूसरे हफ्ते में कमाई की सुस्त पड़ी रफ्तार के बाद अब इस एक्शन ड्रामा को एक नई संजीवनी मिलती दिख रही है। रक्षाबंधन के दिन दर्शकों की सिनेमाघरों में बढ़ी चहल-पहल ने फिल्म के कलेक्शन में जान फूंक दी है। साउथ सुपरस्टार यश की बड़ी फिल्म 'टॉक्सिक' के स्क्रीन पर मौजूद होने के बावजूद, 'आवारापन 2' अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल साबित हो रही है।

रक्षाबंधन की छुट्टी से फिल्म को मिला तगड़ा उछाल

दूसरे हफ्ते में लगातार गिर रहे कलेक्शन के बीच शुक्रवार यानी रक्षाबंधन का दिन निर्माताओं के लिए राहत लेकर आया। आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 15वें दिन 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। गुरुवार को हुए कलेक्शन के मुकाबले शुक्रवार की कमाई में सीधे 60 लाख रुपये की शानदार बढ़त दर्ज की गई है। त्योहार के दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी 32 प्रतिशत रही, जो कि पिछले दिनों की तुलना में काफी बेहतर मानी जा रही है। देश भर में 1141 शो चलाए जाने के बाद यह मजबूत आंकड़े निकलकर आए हैं।

दुनिया भर में 200 करोड़ पार हुआ टोटल कलेक्शन

फिल्म की कुल कमाई पर नजर डालें तो भारत में 15 दिनों के अंदर इसका कुल नेट कलेक्शन 145.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं ग्लोबली फिल्म ने अपनी सफलता का झंड़ा लहराते हुए 205.35 करोड़ रुपये की कुल ग्रॉस कमाई दर्ज कर ली है। हालांकि सफर आसान नहीं रहा है, क्योंकि पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये कलेक्शन के बाद दूसरे हफ्ते में यह ग्राफ गिरकर 30.75 करोड़ रुपये पर आकर सिमट गया था।

साउथ की बड़ी टक्कर के बीच बनाए रखी जगह

सिनेमाघरों में इस समय एक्टर यश स्टारर 'टॉक्सिक' जैसी बड़े बजट फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म 'टॉक्सिक' ने अपने शुरुआती 3 दिनों में ही भारत में 165.35 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई करके दुनिया भर में 221.45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इतने बड़े मुकाबले के बाद भी इमरान हाशमी की फिल्म अपनी सीमित स्क्रीन पर लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है। यह दिखाता है कि 2007 में आई फिल्म आवारापन की तरह इसका सीक्वल भी अपनी एक अलग दर्शक वर्ग बनाने में कामयाब रहा है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना