इमरान हाशमी की आवारापन 2 की कमाई  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

इमरान हाशमी की आवारापन 2 जल्द करेगी बड़ा धमाका, 11 दिनों में 137 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड कमाई 192 करोड़ के करीब

Awarapan 2 Day 11 Collection: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 11वें दिन फिल्म ने रात 10 बजे तक 1.38 करोड़ रुपये कमाए और कुल नेट कलेक्शन 137.63 करोड़ हो गया।

सोनाली झा

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के 11वें दिन भी इसकी कमाई जारी है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 137 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने सोमवार को रात 10 बजे तक करीब 1.38 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दिन फिल्म को 10,922 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 10 फीसदी रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 137.63 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने के बाद 11वें दिन के कलेक्शन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पहले हफ्ते में ही पार किया 100 करोड़

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 33 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाने के बाद चौथे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ और पांचवें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ और सातवें दिन 6 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म ने 113.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था।

200 करोड़ के करीब पहुंची वर्ल्डवाइड कमाई

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी रही। आठवें दिन 5.75 करोड़, नौवें दिन 8.25 करोड़ और दसवें दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। अब 11वें दिन के आंकड़े के साथ फिल्म 137 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में दुनियाभर में 192.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसमें 136.25 करोड़ रुपये नेट और 162.50 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन शामिल था। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 30.30 करोड़ रुपये कमाए।

इमरान हाशमी के रोमांटिक अंदाज को पसंद कर रहे दर्शक

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ रोमांटिक और एडवेंचर जॉनर की फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी लीड रोल में हैं, जबकि दिशा पाटनी फीमेल लीड में नजर आ रही हैं। फिल्म में शबाना आजमी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। पहले पार्ट का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। भले ही पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ इसके गाने बेहद लोकप्रिय हुए।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें