अवनीत कौर ने विराट कोहली के लाइक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- प्यार मिलता रहे बस  
मनोरंजन

Avneet Kaur: विराट कोहली के लाइक पर अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा लगा था

Virat Kohli: अवनीत कौर और विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल अवनीत कौर ने विराट कोहली द्वारा लाइक की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं अवनीत ने क्या कहा?

अनिल सिंह

StartFragment

Avneet Kaur On Virat Kohli Likes Her Post: टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने विराट कोहली द्वारा लाइक की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ महीने पहले विराट कोहली ने अवनीत कौर की ग्लैमरस तस्वीरों वाली एक पोस्ट को लाइक कर दिया था। बाद में उन्होंने तुरंत डिसलाइक भी कर दिया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जब इस खबर पर सोशल मीडिया में चर्चा होने लगी, तब विराट कोहली ने सफाई दी थी और कहा था कि इंस्टाग्राम के एल्गोरिथम की वजह से ऐसा हुआ। उन्होंने जानबूझकर किसी की पोस्ट पर लाइक नहीं किया था। विराट कोहली की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हुई, लेकिन अब अवनीत कौर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्हें कैसा लगा था?

अवनीत कौर अपनी अपकमिंग फिल्म लव इन वियतनाम के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थी, तब अवनीत कौर से पूछा गया कि आपकी फोटोज पर बड़े-बड़े सेलेब्स भी लाइक करते हैं, तो अवनीत कौर शर्मा गईं, उन्होंने कहा, मिलता रहे प्यार, बस और क्या बोलूं मैं। आपको बता दें कि अवनीत कौर की ग्लैमरस तस्वीरों वाली एक पोस्ट पर विराट कोहली ने लाइक कर दिया था, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। 

विराट के लाइक का अवनीत को मिला बड़ा फायदा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली द्वारा लाइक की गई पोस्ट का अवनीत कौर को बहुत फायदा हुआ था, यह दावा किया गया कि उस घटना के बाद अवनीत कौर के फॉलोअर्स में 1 मिलियन का इजाफा हुआ। तो वहीं उन्हें 12 नए ब्रांड्स की डील मिल गई थी। उनकी ब्रांड वैल्यू भी लगभग 30% बढ़ गई है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। 

लव इन वियतनाम कब होगी रिलीज 

अवनीत कौर की फिल्म लव इन वियतनाम 12 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह शांतनु माहेश्वरी और वियतनामी एक्ट्रेस के साथ नजर आने वाली हैं। अवनीत कौर के काम की अगर बात करें तो उन्होंने टीवी पर कई सीरियल में काम किया है। लेकिन अब वह बॉलीवुड का रुख कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस को खुद से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट भी सोशल मीडिया के जरिए देते रहती हैं। यही कारण है फैंस सोशल मीडिया पर उनकी अपडेट का इंतजार करते हैं और उनकी हर पोस्ट पर प्यार बरसाते रहते हैं। 

EndFragment

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए