अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन विराट कोहली मीम्स से भरा है 
मनोरंजन

Avneet Kaur: विराट कोहली के मीम्स से भर गया है अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन

Avneet Kaur Virat Kohli Meme: अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन विराट कोहली के मीम्स से भर गया है। अवनीत कौर की फोटो लाइक करने के बाद विराट कोहली ने सफाई दी थी जो यूजर्स को हजम नहीं हुई है।

अनिल सिंह

Avneet Kaur Virat Kohli: एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने के बाद विराट कोहली ने सफाई दी थी और बताया था कि फीड साफ करते समय एल्गोरिदम की गलती के वजह से कोई इंटरेक्शन रजिस्टर हो गया था, इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था, मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि बेवजह की धारणा ना बनाई जाए। मेरी बात समझने के लिए आपका धन्यवाद। लेकिन लगता है यूजर्स को विराट कोहली कि यह सफाई हजम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अवनीत कौर को लेकर तरह-तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं यह मामला यहीं नहीं रुका है, अवनीत कौर कि हाल की सभी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में विराट कोहली की मीम्स देखने को मिल रहे हैं और ऐसा विराट कोहली के द्वारा अवनीत की पोस्ट लाइक किए जाने के बाद से हो रहा है।

अवनीत कौर की आखिरी 10 पोस्ट विराट कोहली के मीम्स से भरी पड़ी है। लगभग सभी पोस्ट पर लोग यह पूछ रहे हैं विराट कोहली का लाइक कहां गया। वहीं अवनीत कौर की पोस्ट का कमेंट सेक्शन विराट कोहली के मीम्स से भरा पड़ा है। करीब 5 दिन पहले अवनीत कौर ने गोवा वेकेशन की कुछ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और इसी पोस्ट पर विराट कोहली का लाइक आया था उसके बाद से ही लोग विराट कोहली के लाइक वाली पोस्ट को ढूंढ रहे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने पोस्ट को अनलाइक भी कर दिया था, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, मामला ज्यादा बढ़ने लगा तो विराट कोहली ने इस मामले में सफाई भी दी लेकिन वो भी यूजर्स को हजम होती नहीं दिख रही है।

विराट कोहली ने इस मामले में सफाई तो दे दी, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को विराट कोहली की सफाई पसंद नहीं आयी। विराट कोहली ने बताया था कि एल्गोरिदम की गलती की वजह से ऐसा हुआ है। इस पर लोग तरह-तरह के मीम्स से बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक मीम सबसे ज्यादा वायरल हुआ है, जिसमें मार्क जकरबर्ग अपनी ही ट्रिलियन डॉलर के एल्गोरिदम के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। मीम काफी मजेदार है जिसे देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत