अवतार 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर को टक्कर देकर आगे निकली ‘अवतार 3’, 9 दिन में भारत में इतिहास रचने के करीब

James Cameron Avatar 3: जेम्स कैमरून की साई-फाई फिल्म ‘अवतार 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर के बावजूद फिल्म की कमाई लगातार तेज बनी हुई है।

स्नेहा मौर्या

Avatar Fire and Ash India Collection: जेम्स कैमरून की चर्चित साई-फाई फ्रेंचाइजी ‘अवतार’ का तीसरा पार्ट ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रहा है। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद यह हॉलीवुड फिल्म मजबूती से टिकी हुई है।

फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके कलेक्शन की रफ्तार अब भी दूसरी फिल्मों से आगे नजर आ रही है। खास बात यह है कि आने वाले कुछ ही घंटों में यह इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है।

‘अवतार 3’ का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

19 दिसंबर को रिलीज हुई ‘अवतार 3’ ने पहले हफ्ते में ही 109.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। आठवें दिन फिल्म की कमाई 7.65 करोड़ रुपये रही, जो अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन था। हालांकि, 9वें दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। शाम 7:05 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 6.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन करीब 124 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बता दें कि ये आंकड़े सैक्निल्क पर आधारित हैं और फाइनल नहीं हैं।

टॉप 10 हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में बस एक कदम दूर

इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में फिलहाल 10वें नंबर पर ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ मौजूद है, जिसने 131.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अगर ‘अवतार 3’ यह आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह सीधे इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल हो जाएगी। मौजूदा कमाई की स्पीड और वीकेंड का फायदा देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म अगले कुछ ही घंटों में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की कहानी और फ्रेंचाइजी का असर

‘अवतार 3’ एक बार फिर दर्शकों को पैंडोरा ग्रह की रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है। भारत में ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता पहले से ही काफी मजबूत रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने भारत में 391.40 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘अवतार 3’ आगे चलकर कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ती है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं