संवेदना एल्बम  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को जगजीत सिंह ने दी आवाज, शाहरुख-अमिताभ ने किया अभिनय

Jagjit Singh Samvedna Album: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर साल 2002 में जगजीत सिंह ने ‘संवेदना’ एल्बम तैयार किया था। इसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।

अपूर्वा नायक

Atal Bihari Vajpayee Poems Samvedna Album: भारतीय सिनेमा में कई ऐसे यादगार एल्बम बने हैं, जो समय के बाद भी आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

ऐसा ही एक स्पेशल एल्बम साल 2002 में आया था, जिसका भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से काफी गहरा नाता रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं से प्रभावित होकर गजल सम्राट जगजीत सिंह ने उनकी रचनाओं पर एल्बम बनाने की इच्छा जतायी थी। बताया जाता है कि वाजपेयी ने इसके लिए एक अहम शर्त रखी थी।

उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी कविताओं के मूल शब्दों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जगजीत सिंह ने इस चुनौती को स्वीकार किया और उनकी रचनाओं को अपनी आवाज और संगीत से सजाया।

क्या खोया क्या पाया ने जीता दिल

साल 2002 में रिलीज हुए इस प्रोजेक्ट को संवेदना नाम दिया गया था। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को जगजीत सिंह ने अपनी आवाज दी। एल्बम की चर्चित रचनाओं में क्या खोया क्या पाया भी शामिल थी। वाजपेयी की किताब संवेदना से जुड़ी इन कविताओं को जगजीत सिंह ने गजल की शैली में पेश किया।

शाहरुख खान भी आए नजर

इस प्रोजेक्ट को खास बनाने में बॉलीवुड के दो बड़े सितारों की मौजूदगी ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके म्यूजिक वीडियो में शाहरुख खान नजर आए थे। वीडियो में शाहरुख खान ने भावनात्मक अंदाज में अपनी भूमिका निभाई, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।

अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया माहौल

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत अमिताभ बच्चन की दमदार बैरिटोन आवाज से हुई थी। उनकी आवाज ने वीडियो के भाव और गंभीरता को मजबूत किया। इस खास प्रोजेक्ट का निर्देशन फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने किया था। अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, जगजीत सिंह का संगीत और गायकी के साथ शाहरुख खान तथा अमिताभ बच्चन की मौजूदगी ने संवेदना को एक यादगार म्यूजिकल प्रोजेक्ट बना दिया।

आज है अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

आपको बता दें कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि मनायी जा रही है। 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दिल्ली स्थित उनके स्मारक सदैव अटल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा