आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ashutosh Rana: रेणुका शहाणे ने पति को दिया खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म तर्पण का ट्रेलर किया रिलीज

Ashutosh Rana Birthday: आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे ने अपनी शॉर्ट फिल्म तर्पण का ट्रेलर रिलीज किया। फिल्म में आशुतोष मुख्य भूमिका निभा रहे है। रेणुका ने पति के एक्टिंग की तारीफ की।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका ने दिया खास तोहफा

  • पति की शॉर्ट फिल्म तर्पण का ट्रेलर किया रिलीज

  • शादी के 25 साल बाद पहली बार साथ काम करेंगे रेणुका-आशुतोष

Ashutosh Rana Birthday Renuka Shahane: संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले आशुतोष राणा का आज जन्मदिन है। 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में जन्मे आशुतोष राणा आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं।

आशुतोष राणा की पत्नी और हम आपके है कौन की एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने इस मौके को और भी ज्यादा खास बना दिया है। आशुतोष के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म तर्पण का ट्रेलर रिलीज कर अपने पति को बर्थडे गिफ्ट दिया है।

इस अपकमिंग फिल्म में आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि इसका निर्देशन खुद रेणुका शहाणे ने किया है। इस ट्रेलर के रिलीज के साथ ही रेणुका शहाणे ने अपने पति के लिए एक प्यार भरा नोट भी शेयर किया है।

रेणुका ने पति के एक्टिंग की जमकर तारीफ की

रेणुका शहाणे ने इंस्टाग्राम पर तर्पण का ट्रेलर शेयर करते हुए आशुतोष राणा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में आशुतोष की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा कि राणा जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह हमारी शॉर्ट फिल्म तर्पण का ट्रेलर है। मैं दुनिया के सामने आपका खूबसूरत, दिल को छू लेने वाला, गहरा और असाधारण अभिनय लाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। पूरी फिल्म देखने के लिए आपको बस थोड़ा और इंतजार करना होगा। आपसे प्यार है, राणा जी। जन्मदिन मुबारक हो! ट्रेलर में फिल्म की कहानी की कुछ झलकियां देखने को मिलती हैं। रेणुका इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं और जल्द ही इसे दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में हैं।

तर्पण में पहली बार साथ काम करेंगे रेणुका और आशुतोष

फिल्म तर्पण रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा के लिए खास प्रोजेक्ट है। शादी के बाद दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आशुतोष मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी रेणुका ने संभाली है। ऐसे में दर्शकों को इस जोड़ी को एक नए रचनात्मक अंदाज में देखने का मौका मिलेगा।

25 साल पूरे होने पर दोहराई थीं शादी की रस्में

रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की शादी 25 मई 2001 को मध्य प्रदेश के दमोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। दोनों ने 25 मई 2026 को अपनी शादी के 25 साल पूरे किए। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए कपल ने पारंपरिक वरमाला समारोह के जरिए शादी की रस्में दोबारा निभाईं और अपने रिश्ते का जश्न मनाया।

दो बेटों के माता-पिता हैं रेणुका और आशुतोष

रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा के दो बेटे हैं, जिनके नाम शौर्यमान और सत्येंद्र हैं। दोनों कलाकार फिल्म और टेलीविजन जगत की चर्चित जोड़ियों में शामिल हैं। वे आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन खास मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान जाहिर करते रहते हैं।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें