आयुष्मान खुराना, जनाई भोसले और आशा भोसले (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Asha Bhosle के निधन पर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, जनाई भोसले ने दादी को याद कर शेयर किया वीडियो

Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन के बाद आयुष्मान खुराना और उनकी पोती जनाई भोसले ने भावुक श्रद्धांजलि दी। आयुष्मान खुराना ने गाकर उन्हें याद किया, वहीं जनाई ने खास वीडियो साझा किया।

सोनाली झा

Ayushmann Khurrana Tribute Asha Bhosle: भारतीय संगीत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। दशकों तक अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली इस दिग्गज गायिका को हर कोई अपने-अपने अंदाज में याद कर रहा है। इसी कड़ी में आयुष्मान खुराना और उनकी पोती जनाई भोसले ने बेहद भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें वह गिटार बजाते हुए पंजाबी लोकगीत ‘दस मेरेया दिलबरा वे’ गाते नजर आए। यह गीत आशा भोसले की आवाज में बेहद लोकप्रिय रहा है। वीडियो के साथ आयुष्मान ने भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि यह उनका पसंदीदा गीत है और वह बचपन से ही आशा भोसले के गानों को सुनते हुए बड़े हुए हैं। उनकी आवाज में एक सच्चाई और अपनापन था, जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

जनाई भोसले का इमोशनल पोस्ट

वहीं, जनाई भोसले ने अपनी दादी को याद करते हुए एक भावुक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह आशा भोसले के साथ बालकनी में खड़ी नजर आती हैं और दोनों के बीच की प्यारी बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है। वीडियो का सबसे खास पल तब आता है, जब जनाई अपनी दादी के माथे पर प्यार से किस करती हैं। यह पल दर्शकों को भावुक कर देता है और उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।

गानों के जरिए जिंदा रहेंगी यादें

जनाई ने इस वीडियो में फिल्म ‘लूटमार’ का मशहूर गीत ‘जब छाए मेरा जादू’ इस्तेमाल किया, जिसे आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने के जरिए उन्होंने अपनी दादी को याद किया और उनकी यादों को साझा किया। अपने कैप्शन में जनाई ने लिखा कि उनकी दादी चाहती थीं कि लोग जिंदगी को उसी तरह जिएं, जैसे उन्होंने हर पल को पूरे दिल से जिया।

हमेशा जिंदा रहेगी आवाज

आशा भोसले का संगीत सफर ऐसा रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। आयुष्मान खुराना और जनाई भोसले की ये श्रद्धांजलि इस बात का प्रमाण है कि एक कलाकार अपने काम के जरिए हमेशा जिंदा रहता है। आशा भोसले की विरासत भी इसी तरह हमेशा कायम रहेगी।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?