आशा भोसले और हेलेन (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'वो अनमोल रत्न थीं…', Asha Bhosle के निधन से टूटी हेलेन, पुराने इंटरव्यू का बयान हुआ वायरल

Asha Bhosle के निधन पर हेलेन ने गहरा दुख जताया और उनकी दोस्ती को याद किया। पुराने इंटरव्यू में आशा का हेलेन के लिए मजाकिया बयान भी चर्चा में है। दोनों की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए।

सोनाली झा

Asha Bhosle And Helen Friendship: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आशा भोसले के निधन ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। 12 अप्रैल को आशा भोसले ने अंतिम सांस ली। आशा भोसले के जाने से सिर्फ संगीत की दुनिया ही नहीं, बल्कि उनके करीबी दोस्त और सहकर्मी भी भावुक हो गए हैं।

दिग्गज अभिनेत्री हेलेन ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया। हेलेन ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह खबर उनके लिए बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि हाल ही में दोनों की बातचीत हुई थी और आशा ताई पूरी तरह ठीक लग रही थीं। हेलेन ने बताया कि आशा भोसले की आवाज में जो जादू और ऊर्जा थी, वही उनके गानों को खास बनाती थी। हेलेन ने कहा कि आशा भोसले के जाने से उन्होंने एक अनमोल दोस्त और कलाकार खो दिया है।

आशा भोसले ने हेलेन के बारे में कही ये बात

एक पुराने इंटरव्यू में आशा भोसले ने हेलेन के बारे में मजाकिया अंदाज में दिल की बात कही थी। आशा भोसले ने कहा था कि हेलेन इतनी खूबसूरत थीं कि जब भी वह सामने आती थीं, वह गाना गाना छोड़कर उन्हें देखने लगती थीं। मुस्कुराते हुए आशा भोसले ने यह भी कहा था कि अगर वह लड़का होतीं तो हेलेन के साथ भाग जातीं। यह बयान आशा भोसले की गहरी दोस्ती और अपनापन दिखाता है।

आइकॉनिक जोड़ी ने रचा इतिहास

आशा भोसले और हेलेन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार सिंगर-परफॉर्मर जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने मिलकर 270 से ज्यादा गानों में काम किया और एक अलग ही ग्लैमर और स्टाइल को जन्म दिया। ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ये मेरा दिल’, ‘ओ हसीना जुल्फोंवाली’ जैसे गानों में आशा की आवाज और हेलेन की अदाएं दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गईं। भले ही आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज और हेलेन के साथ उनकी यादगार जुगलबंदी हमेशा जीवित रहेगी। उनकी दोस्ती और साथ में रचे गए गाने आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज