अरविंद अकेला कल्लू की ‘मेहमान’ का नया गाना का पोस्टर जारी 
मनोरंजन

अरविंद अकेला कल्लू की ‘मेहमान’ का नया गाना का पोस्टर जारी, जानें कब होगा 'नजरिया के बान' रिलीज

Arvind Akela Kallu Film Mehmaan: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फिल्म ‘मेहमान’ का नया गाना नजरिया के बान जल्द रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने बताया कि गाना कल सुबह 6:03 बजे रिलीज होगा।

सोनाली झा

Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मेहमान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस फिल्म का नया गाना ‘नजरिया के बान’ रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स ने शुक्रवार को इस गाने का पोस्टर शेयर कर इसकी आधिकारिक घोषणा की। अरविंद अकेला कल्लू ने खुद इस गाने का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

अरविंद अकेला कल्लू ने कैप्शन में लिखा कि फिल्म ‘मेहमान’ का नया गाना ‘नजरिया के बान’ कल सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर रिलीज होगा।” इस घोषणा के बाद फैंस में गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ दर्शना बनिक और पूजा ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। दर्शकों को इस फिल्म में कल्लू और दर्शना की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। पोस्टर से साफ झलकता है कि गाना एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें कल्लू का नया लुक और संगीत का तड़का दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

दमदार स्टार कास्ट

फिल्म ‘मेहमान’ का निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है, जबकि इसके निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं। फिल्म में अरविंद, दर्शना और पूजा के अलावा संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजान सिंह, बीना पांडे, संजीव मिश्रा, सोनू पांडे, स्वास्तिका, अनु पांडे और रिंकू आयुषी जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दिलचस्प कहानी पर आधारित फिल्म

‘मेहमान’ का टाइटल ही फिल्म की कहानी की झलक देता है। यह कहानी एक ऐसे युवक की है, जिसकी शादी बार-बार टूट जाती है। हालांकि बाद में उसकी शादी तो हो जाती है, लेकिन विदाई छह महीने बाद तय होती है। इसी दौरान ससुराल पक्ष को एक ऐसा रहस्य पता चलता है जो पूरी कहानी को बदल देता है। फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

कल्लू के पास प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट

फिल्म का ट्रेलर पहले ही एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अरविंद अकेला कल्लू के करियर की बात करें तो उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘जलवा’ का ट्रेलर जुलाई 2025 में रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब दर्शकों को ‘मेहमान’ और इसके रोमांटिक गाने ‘नजरिया के बान’ का बेसब्री से इंतजार है।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह