अर्जुन रामपाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

विजय माल्या की कहानी पर्दे पर दिखाएंगे अर्जुन रामपाल, बिलेनियर में निभाएंगे कारोबारी का किरदार

Arjun Rampal Vijay Mallya Biopic: अर्जुन रामपाल जल्द वेब सीरीज ‘बिलेनियर’ में विजय माल्या से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। यह सीरीज माल्या के कारोबारी साम्राज्य और डाउनफॉल की कहानी दिखाएगी।

सोनाली झा

Arjun Rampal Upcoming Web Series: अर्जुन रामपाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और अब एक बार फिर वह एक बिल्कुल अलग किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता जल्द ही वेब सीरीज ‘बिलेनियर’ में नजर आ सकते हैं, जिसमें वह चर्चित कारोबारी विजय माल्या का किरदार निभाएंगे। ‘धुरंधर’ में मेजर इकबाल की भूमिका से चर्चा में आए अर्जुन के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिलेनियर’ में विजय माल्या के कारोबारी सफर और उनके उत्थान से लेकर डाउनफॉल तक की कहानी को दिखाया जाएगा। सीरीज में यह बताने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किस तरह उन्होंने एक बड़ा कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया और सफलता हासिल की। हालांकि, मेकर्स ने साफ किया है कि यह सीरीज विजय माल्या की आधिकारिक बायोपिक नहीं होगी। कहानी उनके जीवन से लूजली इंस्पायर्ड होगी।

नवंबर में शुरू हो सकती है शूटिंग

इस प्रोजेक्ट का निर्माण फिल्ममेकर रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ‘बिलेनियर’ की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू की जा सकती है। सीरीज की स्क्रिप्ट अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागारा ने मिलकर लिखी है। इसे आलमाइटी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। अर्जुन रामपाल ने भी विजय माल्या जैसे किरदार को निभाने के अनुभव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अर्जुन के लिए फिर आया चैलेंजिंग रोल

अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई। रॉक ऑन!!, ओम शांति ओम और हालिया प्रोजेक्ट्स में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया है। ‘ओम शांति ओम’ में विलेन के किरदार से लेकर ‘धुरंधर’ में मेजर इकबाल की भूमिका तक अर्जुन ने कई अलग-अलग शेड्स पर्दे पर दिखाए हैं।

अब विजय माल्या से प्रेरित किरदार अर्जुन रामपाल के लिए एक और चुनौती माना जा रहा है। फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट और बाकी कलाकारों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन रामपाल इस चर्चित कारोबारी के किरदार को पर्दे पर किस अंदाज में पेश करते हैं।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जानेंगे हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा