अर्जुन रामपाल (सोर्स: सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अर्जुन रामपाल मॉडल से बने एक्टर, विलन बन हुए मशहूर, शादी के 21 साल बाद हुआ था तलाक

अर्जुन रामपाल का जन्म  26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। अर्जुन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। अर्जुन ने कड़ी मेहनत करते हुए बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का जन्म  26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। अर्जुन रामपाल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। अर्जुन ने कड़ी मेहनत करते हुए बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अर्जुन ने महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में अपनी पढ़ाई की थी।

अर्जुन ने मॉडलिंग करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 1994 में सोसायटी फेस ऑफ द ईयर चुना गया था। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार रैंप वॉक किया था,तब उन्हें काफी डर लग रहा था। उन्होंने डर की वजह से साथ में वॉक कर रही पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया का हाथ पकड़ लिया था।

अर्जुन ने जिस मॉडल का हाथ पकड़ा था। उसी मॉडल के साथ पूरी ज़िंदगी रहने का फैसला लिया। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हॉस्टल के दिनों में वह अपने कमरे में मेहर का पोस्टर लगाया करते थे। उन्हें लगता था कि अगर पत्नी हो तो ऐसी हो। इसके बाद साल 1998 में अर्जुन ने मेहर जेसिया से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां मायरा और महिका हैं।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया शादी के 21 साल बाद अलग हो गया। अर्जुन और मेहर ने साल 2019 में तलाक ले लिया। अर्जुन की दोनों बेटियां मायरा और महिका अपनी मां मेहर के साथ रहती हैं। वहीं, मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन का नाम साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ जुड़ा। यह दोनों एक साथ रहते हैं। अर्जुन और गैब्रिएला 2 बच्चे के माता-पिता है। हालांकि, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

अर्जुन ने साल 2001 में रिलीज़ हुई 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक मॉडल का ही था। उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन, साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में अर्जुन विलेन के किरदार में नज़र आये थे। इस फिल्म के बाद अर्जुन साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म  'रॉक ऑन' में नज़र आये थे।  इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को नेशनल अवॉर्ड के साथ ही फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM