अर्जुन बिजलानी ससुर प्रेयर मीट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मौनी से लेकर अंकिता लोखंडे तक, अर्जुन बिजलानी के ससुर के प्रेयर मीट में शामिल हुए ये सितारे

Arjun Bijlani Father In Law Prayer Meet: अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी के निधन के बाद मुंबई में आज यानी 5 जनवरी को प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहां टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं।

स्नेहा मौर्या

TV Celebs At Arjun Bijlani Father In Law Prayer Meet: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 1 जनवरी को उनकी पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबी दोस्त गहरे सदमे में हैं। दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई देने के बाद सोमवार, 5 जनवरी को मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां श्रद्धांजलि देते नजर आए।

दरअसल, प्रार्थना सभा में अर्जुन बिजलानी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। इस दौरान उनके चेहरे पर ससुर को खोने का गम साफ झलक रहा था। कठिन समय में अर्जुन अपनी पत्नी नेहा स्वामी का सहारा बनते दिखे। दोनों ने बेहद सादगी और शांति के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

चोटिल पैर के बावजूद प्रेयर मीट में शामिल हुईं मौनी रॉय

अर्जुन बिजलानी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री मौनी रॉय भी प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। सामने आए वीडियो में देखा गया कि मौनी के पैर में चोट लगी हुई थी, जिसके कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद वह अपने दोस्त के परिवार को सपोर्ट देने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके घायल पैर को लेकर चिंता जाहिर करते दिखे।

सना मकबूल और ईशा मालवीय ने भी नेहा के पिता को दी श्रद्धांजलि

इस प्रार्थना सभा में बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल भी शामिल हुईं। उनके अलावा टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय को भी देखा गया। इसके साथ ही कनिका भी भी नजर आईं। तीनों ने शांत माहौल में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके दिवंगत आत्मा के लिए भी प्रार्थना की।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन समेत ये सितारे भी आए नजर

इसके अलावा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ प्रेयर मीट में नजर आईं। वहीं, अभिनेता आमिर अली भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी सितारों ने अर्जुन बिजलानी और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हौसला दिया। फिलहाल, प्रार्थना सभा का माहौल बेहद भावुक रहा। टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों और सहयोगियों की मौजूदगी ने साफ दिखा दिया कि अर्जुन बिजलानी और उनके परिवार के लिए यह समय कितना मुश्किल है, लेकिन इंडस्ट्री उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक